लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं और अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के बाद हर्ष और भारती की खुशी का ठिकाना नहीं है| वही भारती सिंह के फैंस उनके बेबी बॉय की पहली झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं परंतु अभी तक कॉमेडियन ने अपने बेटे की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है|

वही मां बनने के बाद न एक महिना ,न तीन महीना और न ही सवा महीना बल्कि महज 12 दिन के मेटरनिटी ब्रेक के बाद ही भारती सिंह ने अपने काम पर वापसी कर ली है और भारती सिंह के इस जज्बे को सोशल मीडिया पर जहां बहुत से यूजर्स सलाम कर रहे हैं तो वही भारती सिंह ने अपने फैसले की वजह से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ गई है और उन्हीं लगातार ट्रोल किया जा रहा है |

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था और वही भारती अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों तक लगातार काम करती रही और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हर्ष और भारती अक्सर ही अपने डेली रूटीन और ग्लिम्पसेज साझा करते रहते हैं| वही भारती और हर्ष अपने वी-लॉग्स के माध्यम से भी अपने नन्हे राजकुमार को अपने तमाम प्रशंसकों से रूबरू करवाते हुए देखे जाते हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


भारती सिंह ने अपने डिलीवरी के आखरी दिन तक शूटिंग किया था और उन्होंने अपने शूटिंग सेट से लगातार अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी और 2 अप्रैल तक भारती सिंह रियालिटी शो हुनरबाज के सेट पर नजर आई और वही 3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और वो एक बेटे की मां बनी थी| वही अपने काम को लेकर भारती सिंह की ऐसी कमिटमेंट देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था |

वही अब मां बनने के महज 12 दिन के बाद ही भारती सिंह एक बार फिर से अपने काम पर वापस आ चुकी है और इसी बीच भारती सिंह को रियलिटी शो हुनरबाज के सेट पर पैपराजी ने स्पॉट किया और उनसे बातचीत भी की है|भारती सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारती मीडिया वालों से बात करती हुई देखी जा सकती है|इस वीडियो में सकते हैं कि भारती सिंह यह कहती हुई नजर आ रही है की ,” आज मैं बहुत रोई भी हूं.. क्योंकि मेरा बच्चा बहुत छोटा है सिर्फ 12 दिन का पर क्या करें.. काम तो काम है”|

सोशल मीडिया पर भारती सिंह का यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और वही इस वीडियो पर भारती के फैन्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| भारती सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने उनके हार्ड वर्क की सराहना की है तो वहीं कुछ लोगों ने भारती को ट्रोल भी किया है |

भारतीय सिंह के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” कम से कम 1 महीना भारती को आराम करना चाहिए था..”| वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए भारतीय सिंह को पैसों का लालची बताया है |एक और यूजर ने लिखा है की ,” बच्चा संभाल ले बहन पहले अपना ,सारी  भुखमरी तुम्ही को आ रही है जैसे ,जिसे कमिटमेंट का नाम मत दो ये सिर्फ लालच है तुम्हारा “|इस तरह से कमेंट कर लोगो ने भारती को ये सलाह दी है की वो अभी काम छोड़कर घर पर आराम करें और अपने बच्चे का ख्याल रखे |

 

By Anisha