टेलीविजन इंडस्ट्री की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारतीय सिंह जल्द ही मां बनने वाली है और वह इन दिनों अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है| बता दे कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक पोस्ट साझा कर अपने सभी प्रशंसकों को बताया था कि वह दोनों जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले हैं |

भारती और हर्ष लिंबाचिया के  खुशखबरी देने के बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैन्स और   इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज ने इस कपल को बधाई दी थी| आपको बता दें भारती सिंह अपने प्रेगनेंसी पीरियड में भी अपने काम से ब्रेक नहीं ली है और वह लगातार काम कर रही है| इन दिनों भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो  हुनरबाज को होस्ट  कर रही है |

आपको बता दे रियलिटी शो हुनरबाज के सेट पर ही भारती सिंह के  गोद भराई की रस्म संपन्न हुई है और इनके बेबी शावर की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है |  बता दे भारती और हर्ष को रियलिटी शो के जजेस ने   ढेरों सरप्राइजेज दिए हैं | भारती सिंह ने अपने अधिकारी इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शावर फंक्शन का एक  वीडियो भी शेयर किया है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

सामने आये  वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर्ष लिंबाचिया अपनी प्रेग्नेंट पत्नी भारती की आंखों पर ब्लैक कलर की पट्टी बांधकर उन्हें  स्टेज पर लाते हुए नजर आ रहे हैं|वही  भारती के स्टेज पर आने के बाद शो में बतौर जज नजर आ रहे  करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती भी  स्टेज पर आते हैं और इस दौरान हर्ष लिंबाचिया ने भारती को सोफे पर बिठाया और फिर भारती को इन जजेस ने एक एक करके  सरप्राइज दिया| वही वीडियो में भारती सभी के लिए गए सरप्राइस के बारे में बताती है|

इस वीडियो में जब अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भारतीय सिंह को उपहार देती है तब परिणीति चोपड़ा के गिफ्ट को देखकर भारती सिंह काफी ज्यादा भड़क जाती है और वह रोने भी लगती है हालांकि दूसरी तरफ यह सब देखकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं| हालांकि प्रोमो वीडियो में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भारतीय सिंह को क्या गिफ्ट दिया है|

इस दौरान भारती ने  मिथुन चक्रवर्ती से कहा कि दादा आपने भारती से पंगा लिया है| बता दे इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल  पर भी शेयर किया है और इसके साथ  यह कैप्शन लिखा गया है कि,” इंडियन टेलीविजन पर पहली बार हो रही है गोद भराई की रस्म”|बता दे यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स   यह जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है कि  आखिर परिणीति चोपड़ा ने भारती सिंह को ऐसा क्या तोहफा दिया जिसे देखकर भारती रोने  लगती है|भारती  के गोद भराई की रस्म का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस विडियो को भारती के फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे है |

By Anisha