टीवी की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह 38 साल की हो चुकी है और हाल ही में बीते 3 जुलाई 2022 को भारती सिंह ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है | भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन चुकी है और इन्होने अपने शानदार कॉमिक अंदाज से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई है और लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रही है |

भारती सिंह का नाम वर्तमान समय में टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और लोकप्रिय कॉमेडियन के लिस्ट में शुमार हो चुका है और हाल ही में भारती सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर उनके तमाम प्रशंसकों ने कॉमेडियन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं| वहीं भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने भारती का बर्थडे और भी ज्यादा स्पेशल बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा और उन्होंने बेहद खास अंदाज में भारती सिंह का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है|

भारती ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘द लाइफ ऑफ लिंबाचिया’ पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक लाजवाब वीडियो भी शेयर किया है और इस वीडियो में भारती सिंह ने अपने तमाम प्रशंसकों को यह भी बताया है कि उनके पति हर्ष ने जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें क्या गिफ्ट दिया है| वही सोशल मीडिया पर अब भारती सिंह का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर भारती के फैन लगातार कमेंट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं|

दोस्त के घरसेलिब्रेट किया बर्थडे

आपको बता दें भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो में भारती सिंह ने यह बताया है कि वह अपने पति और अपने बेटे के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए

महाराष्ट्र के आम्बी वैली एक दोस्त के घर गए थे, और यहां पर उन्होंने अपने फैमिली और दोस्तों के साथ एक छोटी सी पार्टी एंजॉय की और इसके साथ हैं भारती सिंह अपने इस वीडियो में यह बताती हुई भी नजर आ रही है कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उनका बर्थडे और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए उन्हें एक बेहद शानदार तोहफा भी दिया है | वही भारती ने हर्ष की तरफ से मिले इस तोहफे की एक खूबसूरत झलक भी दिखाई है| तो आइए जानते हैं भारती सिंह को उनके पति हर्ष ने बर्थडे के मौके पर क्या उपहार दिया है|

हर्ष लिंबचिया ने दिया भारती सिंह को इतना मेहंगा तोहफे

भारती सिंह ने अपना जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो में कॉमेडियन यह बताती हुई नजर आ रही है कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उनके बर्थडे को सबसे खास बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी है| भारती सिंह ने बताया कि हर्ष ने उन्हें जन्मदिन के इस स्पेशल मौके पर गुची और एडिडास के कोलैबोरेशन का लिमिटेड एडिशन बैग उपहार स्वरूप दिया है और आपको बता दें इस बैग की मार्केट प्राइस 1 लाख 74 हजार 465 रुपए है।

देखे विडियो :


भारती ने बताया कि वह काफी समय से इस बैक को खरीदना चाहती थी और अब हर्ष ने उन्हें यह बैग गिफ्ट में दे दिया है और यह उपहार पाकर भारती सिंह बेहद खुश हैं| भारती ने बताया कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें सफेद नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत डायमंड के ईयर रिंग्स भी उपहार स्वरूप दिए हैं| भारती सिंह को हर्ष लिंबाचिया का यह गिफ्ट बेहद पसंद आया है और वही भारती के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस वीडियो को उनके फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं|

By Anisha