टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती कॉमेडियन भारती सिंह करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। टीवी इंडस्ट्री की इस मशहूर कॉमेडियन की सक्सेस के आगे अब बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस भी फेल हैं। भारती को ये सक्सेस एक दिन में नहीं मिली इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। सालों की मेहनत का ही ये नतिजा हैं कि आज भारती देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में फेमस हैं।

ऐसे में भारती के लाइफस्टाइल के बारे में बात करें तो वे अब एक लैविश लाइफ एंजोय करती हैं। भारती की इस लैविश लाइफस्टाइल के पिछे सिर्फ उनकी एक्टिंग का हुनर ही नहीं बल्कि साइड बिजनेस का भी हाथ हैं। भारती रियालिटी शोज करने के साथ ही बिजनेस वूमन भी है। अपने बिजनेस से भारती अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं।

भारती ने खोली पानी की फैक्ट्री

आइए आपको भी हम भारती के बिजनेस के बारे में बता देते हैं। दरअसल भारती ने खुद ही अपने एक व्लॉग में बताया था कि वे एक फैक्ट्री की मालिक भी हैं। सिर्फ यहीं नहीं भारती ने अपने फैंस को इस फैक्ट्री को अपने व्लॉग में दिखाया भी हैं। भारती की ये फैक्ट्री पानी की हैं। आपको बता दें कि भारती की यह पानी की फैक्ट्री पंजाब के अमृतसर से थोड़ा बाहर बनी हुई हैं।

यह फैक्ट्री मिनरल वाटर की हैं। सिर्फ फैक्ट्री ही नहीं यहां पर भारती ने एक छोटा सा रिजॉर्ट भी बनाया हैं। फिलहाल भारती इसी रिजॉर्ट में ठहरी हुई हैं। भारती ने अपनी इस फैक्ट्री के बारे में बताया था कि ये फैक्ट्री उन्होंने करीब चार से पांच साल पहले ही शुरु कर दी थी। उन्होंने अपनी इस मिनरल वॉटर कंपनी का नाम केलेबी रखा हैं। भारती ने इस फैक्ट्री को आसपास के गांव के लोगों को रोजगार देने के मकसद से बनाया हैं। आसपास के गांव के लोग इस फैक्ट्री में काम करते है।

चार साल बाद अमृतसर गई भारती

इन दिनों भारती अपना वेकेशन टाइम एंजोय करने के लिए अमृतसर गई हुई हैं। आपको बता दें कि भारती अपनी इस फैक्ट्री का काम मुंबई से ही देखती हैं। वे चार साल बाद अमृतसर गई है। चार साल बाद भी भारती का अमृतसर जाना इसलिए हुआ हैं क्योंकि उनकी मां की तबियत खराब है। मालूम हो कि भारती के मां अमृतसर में ही रहती है। भारती की पैदाइश भी अमृतसर की ही है।

बताया जा रहा है कि भारती सिंह की मां पिछले दिनों से काफी बीमार है। जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया जा चुका था। ऐसे में मां के बीमार होने की खबर सुनते ही भारती अपना सारा काम छोड़कर अपनी मां का हाल जानने अमृतसर पहुंच गई। अपने व्लॉग में भारती ने बताया कि वे अमृतसर में काफी एंजोय कर रही है। वहां टेस्टी खाना खाकर उन्हें काफी खुशी हो रही हैं।

सिर्फ यहीं नहीं व्लॉग में भारती ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें ऑटो चलाना भी आता हैं। अपने फैंस को उन्होंने ऑटो चलाकर दिखाया भी। भारती का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। लोग भारती को ऑटो चलाते हुए देखकर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

By Rubi