अपनी दमदार कॉमेडी और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुद की एक तगड़ी पहचान बना चुके फेमस कॉमेडियन भारती सिंह आज टीवी इंडस्ट्री की को सबसे जानी-मानी और मशहूर सेलिब्रिटीज में शामिल है, जिन्होंने ना केवल आज लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक खास पहचान बनाई है बल्कि इसके साथ-साथ आज उनके फैंस इन की प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं|

अगर भारतीय सिंह की बात करें तो, यह बात तो हम सभी को पता है कि अभी बीते कुछ समय पहले ही वो अपने पहले बच्चे की मां बनी है और अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ इन दिनों वो अपने पैरंटहुड फेज को जी कर रही हैं|

ऐसे में भारतीय सिंह को अक्सर सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए अक्सर अपने बेटे लक्ष्य के साथ बिताए गए हसीन लम्हों को फैंस के साथ साझा करते हुए देखा जाता है, जिसके लिए वह हमेशा अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए नजर आते हैं, और यहां दिलचस्प बात यह है कि उनके फैंस भी इनका काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भारती सिंह का एक वीडियो उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है, जिसे फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है और अब यह भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के फैंस के बीच गॉसिप्स की वजह बना हुआ है|

अगर इस वीडियो की बात करें तो, इसमें भारतीय सिंह अपने बेटे लक्ष्य लिंबाचिया के साथ कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं, जिसमें ऐसा लग रहा है कि वह कहीं पर जाती हुई नजर आ रही हैं और इसी वजह से वह इस वीडियो में कार में बैठे हुए ही अपने बेटे के साथ तस्वीरें खींच आती नजर आई हैं|

इस दौरान भारतीय सिंह और उनके बेटे दोनों ही काफी सिंपल लुक में नजर आए थे, लेकिन इसके बावजूद भी उनके बेटे इस दौरान बेहद प्यारे और क्यूट दिख रहे थे| ऐसे में भारतीय सिंह के इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके बेटे गोला की क्यूटनेस की तारीफें करते हुए भी दिख रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कॉमेडियन भारती सिंह ने बीते साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी रचाई थी और फिर अपनी शादी के तकरीबन 5 साल बाद साल 2022 में अब भारती और हर्ष अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं| भारतीय सिंह ने इसी साल 3 अप्रैल, 2022 की तारीख को अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया को जन्म दिया है, जिन्हे कपल प्यार से कई बार गोला कहकर भी बुलाता है|

बताते चलें, मां बनने के बाद भारतीय सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक हिस्सा होने के साथ-साथ अपने बेटे की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती हुई नजर आ रही है, और इसके लिए उन्होंने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक भी ले रखा है, जिसका उनके फैंस भी सपोर्ट करते हुए नजर आ रहा है|

By Akash