टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपनी बेहतरीन कॉमिक अंदाज के लिए जानी जाती है और पिछले कई सालों से भारती सिंह अपने बेहतरीन कॉमेडी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है| भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हाल ही में एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था इन दिनों यह दोनों अपने बेटे के साथ अपना पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं|

वही भारती सिंह मां बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आ रही है और बेटे को जन्म देने के बाद भारती की जिंदगी उनके बेटे गोले के ही इर्द-गिर्द घूम रही है| भारती सिंह ने हाल ही में अपने बेटे की मुंह दिखाई सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो साझा कर किया था और यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था| वहीं अब भारती और हर्ष का बेटा गोला काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और इस कपल के बेटे को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है|

हर्ष और भारती का बेटा अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेता है और वही भारती सिंह अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से आए दिन अपने बेटे की लेटेस्ट फोटो शूट की लाजवाब तस्वीर साझा करती रहती है जिसके चलते भारतीय सिंह और उनका बेटा गोला आए दिन चर्चाओं का विषय बना रहता है|

हर्ष और भारती टीवी इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय कपल्स में से एक है और जिस तरह से इस कपल को फैंस बेहद पसंद करते हैं वही अब इनका बेटा लक्ष्य भी टेलीविजन इंडस्ट्री का एक पॉपुलर स्टार किड बनता जा रहा है और भारती के बेटे गोला की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है| हर्ष और भारती ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है परंतु प्यार से यह दोनों अपने बेटे को बोला कह कर बुलाते हैं|

वही भारती सिंह आए दिन अपने बेटे की क्यूट वीडियोस और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है वीडियो वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता| इसी क्रम में भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने बेटे गोला के साथ नजर आ रही है और यह मां बेटे की जोड़ी नानी के घर के लिए रवाना होती हुई देखी जा सकती है| सोशल मीडिया पर भारती और लक्ष्य का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है|

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti singh ? (@bhartiisinghfb)

बेटे संग नानी घर चलीं भारती सिंह

बता दे कॉमेडियन भारती सिंह इस वीडियो में अपने बेटे लक्ष्य को गोद में लेकर कार में बैठी हुई दिखाई दे रही है और वही वह अपने बेटे लक्ष्य से यह कहती हुई नजर आ रही है कि हम नानी के घर जा रहे हैं| इस दौरान भारती और उनके बेटे लक्ष्य दोनों ही बेहद एक्साइटेड दिख रहे हैं| इस वीडियो में भारती सिंह के बेटे की क्यूटनेस पर हर कोई अपना दिल हार बैठा है| वही वीडियो पर फैन लगातार का वेट करके प्यार लुटा रहे हैं|

भारती और उनके बेटे लक्ष्य के इस क्यूट से वीडियो को सोशल मीडिया पर भारती सिंह के एक फैन पेज पर साझा किया गया है| इस वीडियो में भारती सिंह तो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और वही उनके नदी शहजादे गोला की क्यूटनेस तो देखते ही बन रही है| इस दौरान भारती ब्लू कलर का टॉप पहने हुए नजर आ रही है और वही लक्ष्य पिस्ता कलर की ड्रेस में सुपर क्यूट नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर भारती और लक्ष्य का यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है |

By Anisha