एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में लाफ्टर क्वीन के नाम से अपनी एक खास पहचान बना चुकी बेहद मशहूर और जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह आज अपने दमदार कॉमेडी और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के बदौलत लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं, और इसी वजह से आज भारतीय सिंह के फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं|

ऐसे में अगर अभी कहे तो, बीते कुछ समय पहले ही भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने घर पर एक बेटे का स्वागत किया है और ऐसे में अपने बेटे के जन्म के बाद से ही यह दोनों इन दिनों अपने पैरंटहुड फेज़ को इंजॉय कर रहे हैं|

जैसा कि हम सबको पता है कि भारतीय सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए यह अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया की तस्वीरें और वीडियो साझा करने के साथ-साथ उनके साथ बिताए गए अपने हसीन लम्हों को अपने चाहने वालों के साथ साझा करते हुए नजर आते हैं…

ऐसे में अब एक बार फिर से भारतीय सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लक्ष्य लिंबाचिया अपनी मासी पिंकी राजपूत के साथ नजर आ रहे हैं| इस वीडियो में एक तरफ जहां पिंकी राजपूत लक्ष्य के हाथों से क्लैप कराते हुए नजर आ रहे हैं, वही लक्ष्य भी इस वीडियो में अपनी मासी के साथ इंजॉय करते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं|

ऐसे में अब इस वीडियो को भारतीय सिंह और हर्ष लिंबाचिया के फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ ये वीडियो अब फैंस के बीच काफी वायरल भी हो रहा है| फैंस वीडियो में भारती सिंह के बेटे लक्ष्य की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं|

हालांकि, यह वीडियो इसलिए भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इस वीडियो में लक्ष्य लिंबाचिया अपनी मासी पिंकी राजपूत के साथ नजर आ रहे हैं, जो कि दिखने में काफी हद तक अपनी बहन भारती सिंह जैसी लगती है| ऐसे में इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोग ऐसा कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि पहली नजर में वह पिंकी को पहचान भी नहीं पाए, और उन्हें लगा कि वीडियो में भारतीय सिंह ही अपने बेटे के साथ मौजूद हैं|


जानकारी के लिए बता दें, वीडियो में नजर आ रही पिंकी राजपूत असल में भारतीय सिंह की बड़ी बहन है, जो बारे में खुद हर्ष लिंबाचिया ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया है| अपने बेटे लक्ष्य की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा है-’ मस्ती विद बड़ी मम्मी!’ और उसके बाद उन्होंने पिंकी राजपूत को टैग किया है|

बताते चलें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर, 2017 को हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी रचाई थी,और फिर अपनी शादी के तकरीबन 4 साल बाद 3, अप्रैल 2022 को भारतीय सिंह अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया की माँ बनी थी|

By Anisha