मनोरंजन की दुनिया की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| भारती सिंह अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने में हमेशा ही कामयाब होती है और उनसे जुड़ी हर एक चीज में हंसी मजाक जरूर देखने को मिलता है| आज भारती सिंह का नाम हमारे देश की सबसे चर्चित और लोकप्रिय कॉमेडियन के लिस्ट में शामिल हो चुका है जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है|

भारती सिंह आज भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुकी है परंतु सफलता के इस बड़े मुकाम पर पहुंचने तक का सफर भारती के लिए आसान नहीं था और इन्होंने अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए बहुत से पड़ाव का सामना किया है| आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारती सिंह की फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी बताने जा रहे हैं|

2 साल की उम्र में हुआ था पिता का निधन

भारती सिंह ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं और बचपन से ही परेशानियों का सामना करते हुए भारती सिंह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती गई| बता दे जब भारती की उम्र 2 साल थी तभी उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था और ऐसे में भारती की मां के ऊपर घर और बच्चों की जिम्मेदारियां आ गई|

कर्ज में था परिवार

भारती की मां सिलाई कढ़ाई करके अपने बच्चों का गुजर-बसर करती थी| वही पिता के गुजर जाने के बाद भारती का परिवार कर्ज में डूब गया था और ऐसे में उनकी मां को कर्जदार उसे तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती थी|

बॉडी शेमिंग का हुईं शिकार

भारती सिंह का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता परंतु इनका सपना बहुत ऊंचा था और अपने इन्हीं सपनों को साकार करने के लिए भारती ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कदम रखा| भारती सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआती दिनों में जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रही थी तब उनका वजन काफी ज्यादा था जिसके चलते उन्हें कई बार बॉडी शमिंग का शिकार होना पड़ा परंतु इन सबके बावजूद भी भारती ने कभी हार नहीं मानी और वह अपने जीवन में आगे बढ़ती गई|

कॉमेडी रियलिटी शो The Great Indian Laughter Challenge से भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की थी और इस मंच पर भारती सिंह ने अपने टैलेंट से हर किसी का दिल जीत लिया जिसके बाद भारती सिंह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई और पूरी हिम्मत और लगन से भारती सिंह ने अपने सपने को साकार किया है|

आज भारती सिंह हमारे देश की सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन के तौर पर जानी जाती हैं हालांकि उनकी फर्श से अर्श तक की कहानी कहानी ज्यादा इंस्पायरिंग है| भारती सिंह अपने मां के बहुत करीब रही हैं और वह अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को देती है| भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अब एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं और भारती आज बेहद खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही है|

 

 

By Anisha