टीवी की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और आज के समय में  भारती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद ही मशहूर और लोकप्रिय कॉमेडियन तौर पर जानी जाती हैं | भारती सिंह की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी खासी है और आये दिन   भारती सिंह अपने फनी वीडियोस और तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं इसके अलावा  कॉमेडियन भारती सिंह पिछले कुछ समय से अपने  वेट लॉस जर्नी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है |इसी बीच  सोशल मीडिया पर भारती सिंह के  ट्रांसफॉरमेशन की  कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है |

बता दे  कुछ समय पहले भी भारती सिंह ने अपने ट्रांसफॉरमेशन की कुछ तस्वीरें  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और ऐसा दावा किया जा रहा था कि कॉमेडियन भारती सिंह ने अपना 15 किलो वेट कम किया है और अब एक बार फिर से  भारती सिंह के  ट्रांसफॉरमेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है और इन तस्वीरों में भारती सिंह को पहचान पाना भी  बेहद मुश्किल हो रहा है दरअसल भारती सिंह की जो लेटेस्ट तस्वीरें  वायरल हुई है उन तस्वीरों में भारती सिंह काफी ज्यादा फिट और स्लिम नजर आ रही है |

बता दे भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती और उन्होंने हाल ही में अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीर है शेयर की है जिनमें से पहली तस्वीर में भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ दिखाई दे रही है और इस तस्वीर में भारती और हर्ष बेहद ही  रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं और वही दूसरी तस्वीर में भी भारती और हर्ष एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं और दोनों ही एक दूसरे की आँखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं|

बात करें   आउटफिट की तो इन तस्वीरों में जहां भारती सिंह ने लाल कलर की ड्रेस पहनी हुई है वही उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने भी रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है और दोनों ही इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं  हालांकि इन तस्वीरों में भारती सिंह के लुक ने  सभी का ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि इन तस्वीरों में भारती सिंह काफी ज्यादा  स्लिम दिखाई दे रही है और फैन्स को  भारती का ये न्यू  ट्रांसफॉरमेशन वाला लुक बेहद पसंद आ रहा है|

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने इस  खूबसूरत पोस्ट के साथ एक  प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है और उन्होंने यह लिखा है कि,” एक साथ मजबूत”| भारती और हर्ष की इस तस्वीर पर फैन्स के साथ साथ  सेलिब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं और इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|  हर्ष और भारती के इस  तस्वीर पर कमेंट करते हुए जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है तो वहीं कुछ लोगों ने भारती से यह सवाल भी पूछा है कि उन्होंने खुद को इतना फिट कैसे बनाया है? बता दे सोशल मीडिया पर इन दिनों भारती और हर्ष की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर कमेंट की तो जैसे बाढ़ आ गई है|

By Anisha