अपने नए नए म्यूजिक वीडियोज और सुपरहिट फिल्मों के जरिए लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है| खेसारी लाल यादव ने अपने दमदार अभिनय और सिंगिंग टैलेंट के बदौलत सिर्फ यूपी-बिहार में नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वर्तमान समय में खेसारी लाल यादव सिनेमा की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुके हैं| वही सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा खेसारी लाल यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं|

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले खेसारी लाल यादव आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोस अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खेसारी लाल यादव की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


दरअसल हाल ही में खेसारी लाल यादव का ‘AC ए बलम’ रिलीज हुआ है और अपने इस म्यूजिक एल्बम का खेसारी लाल यादव इन दिनों जमकर प्रमोशन कर रहे हैं| वही इंस्टाग्राम पर अलग अलग अंदाज में रील बनाकर खेसारी लाल यादव अपने इस म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन में जुटे हुए हैं |

इसी बीच अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील विडियो शेयर किया है जिसमें अभिनेता का पशु प्यार देखने को मिल रहा है दरअसल इस वीडियो में खेसारी लाल यादव तबेले में बंधी भैंस को हाथ के पंखे से हवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं| हालांकि इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भैंस हरे- भरे पेड़ों की छांव में दिखाई दे रही है परंतु इसके बावजूद भी अपने गाने को प्रमोट करने के लिए खेसारी लाल यादव हाथ से पंखा करते हुए भैंसों को ऐसी की फिल्म दिला रहे हैं|

वही वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैसे तो भैंस भूसा खा रही है परंतु खेसारी लाल यादव जब पंखे से उन्हें हवा करते हैं तब बेजुबान जानवर हवा का लुफ्त उठाती हुई दिखाई दे रही है| सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में खेसारी लाल यादव का सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब भा रहा है| इस वीडियो में खेसारी लाल यादव हाफ पैंट और प्रिंटेड ब्लैक शर्ट के साथ ट्रांसपेरेंट सनग्लासेस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं और अभिनेता का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है|

खेसारी लाल यादव के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” कोई नहीं है खेसारी भैया की टक्कर में..”| वही एक और सोशल मीडिया यूजर ने खेसारी लाल यादव के बारे में लिखा है कि,” गर्दा उड़ा दिया भैया ने”| खेसारी लाल यादव का म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस गाने को खेसारी लाल लाल यादव ने खुद ही गाया है जबकि कोमल सिंह पर यह गाना फिल्माया गया है|

By Anisha