आज हमारे देश के बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे कुछ क्षेत्रों में छठ पूजा के त्यौहार को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसका इन क्षेत्रो के लोग साल भर काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं और पूरे विधि विधान के साथ इस लोक आस्था के त्यौहार श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने अपने अंदाज में इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया है और इसके साथ-साथ अपने चाहने वालों को इस त्यौहार की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

खेसारी लाल यादव

इस लिस्ट में शामिल सबसे पहला नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव का है, जिन्होंने छठ महापर्व पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है| खेसारी लाल यादव इस तस्वीर में टी-शर्ट, जींस और डेनिम जैकेट पहने हुए अपने सिर पर पूजा का दौरा लिए हुए नंगे पांव घाट पर जाते नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है-‘मुड़ी पर दौरा उठा के छठ घाट जाए के ई उत्साह, जोश आ खुशी बचपन से है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और एक सफल राजनेता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले रवि किशन ने छठ महापर्व पर अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है, और इसके साथ कैप्शन में लिखा है-’गोरक्षनगरी में डूबते हुए भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य देने के लिए नदी तट एवं सरोवरों में उमड़ने लगे श्रद्धालु…’

दिनेश लाल यादव

अपने लाखों फैंस के बीच निरहुआ के नाम से जाने जाने वाले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शामिल एक्टर दिनेश लाल यादव ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए सभी को छठ पूजा की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

मोनालिसा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस पूरी तरह से पारंपरिक अवतार में सज धज कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देती हुई नजर आ रही हैं| मोनालिसा अपनी शेयर की गई इस तस्वीर में एक लाल रंग की साड़ी पहने हुए स्माइल करती हुई वाकई बेहद खूबसूरत और प्यारी दिख रही हैं|

रानी चटर्जी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक और बेहद सफल और मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी छठ महापर्व मनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक पीली रंग की साड़ी पहने हुए ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस इस दौरान पर हाथ में पूजा अर्चना ने की पूरी सामग्री लिए हुए नजर आ रही हैं|

रितेश पांडे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे ने भी सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक तस्वीर साझा करते हुए सभी लोगों को छठ महापर्व की बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी छठ पूजा करते हुए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें जमीन पर बैठकर पूरे विधि विधान के साथ पूजन करते हुए देखा जा सकता है|

By Anisha