भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से आज सिर्फ यूपी बिहार में नहीं बल्कि पूरे देश भर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं| भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के कलाकारों की लोकप्रियता में पिछले कुछ सालों में गजब का इजाफा देखने को मिला है और वही नाम पैसा और शोहरत मिलने के बाद भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के कलाकारों के लुक और पर्सनैलिटी में भी काफी परिवर्तन आया है|

आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने सितारों की पुरानी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि समय के साथ इन कलाकारों के लुक में कितना परिवर्तन आया है तो आइए जानते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरती से इंडस्ट्री पर लंबे समय से राज कर रही हैं| आम्रपाली दुबे का नाम वर्तमान समय में भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है| आम्रपाली दुबे की पुरानी तस्वीर देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस के लुक में पिछले कुछ सालों में कितना परिवर्तन आया है और उन्होंने अपनी पर्सनालिटी पर काफी मेहनत किया है|

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता खेसारी लाल यादव का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है और कभी पाई पाई को मोहताज रहने वाले खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं| वही समय के साथ खेसारी लाल यादव के लुक में कितना परिवर्तन आया है ये आप तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं|

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की बेहद खूबसूरत और पॉपुलर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के लुक में भी पिछले कुछ सालों में गजब का परिवर्तन देखने को मिला है और उन्होंने ना सिर्फ अपने काम पर फोकस किया है बल्कि अपने लुक और पर्सनालिटी पर भी काफी काम किया है|

पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता पवन सिंह सालों पहले कुछ ऐसे नजर आते थे परंतु इंडस्ट्री में बेशुमार नाम और शोहरत कमाने के बाद पवन सिंह के लाइफस्टाइल और पर्सनालिटी में भी काफी परिवर्तन आया है|

निरहुआ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की पुरानी तस्वीर देख कर उन्हें पहचान पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है हालांकि इतने सालों के बाद दिनेश लाल यादव पहले से ज्यादा स्टाइलिश और हैण्डसम दीखते है |

मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मोनालिसा आज इंडस्ट्री की सबसे कामयाब अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं | मोनालिसा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है और इनकी पहले की तस्वीर इस बात का सबूत है|

रवि किशन

एक्टिंग की दुनिया से अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता रवि किशन आज पॉलिटिक्स में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और इनके स्टारडम से हर कोई वाकिफ है| रवि किशन ने भी अपने पर्सनालिटी और लुक को बदलने में काफी मेहनत की है जिसकी गवाही उनकी यह तस्वीर दे रही है|

By Anisha