बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और इन दिनों बिपाशा बसु अपनी प्रेगनेंसी पीरियड एंड एंजॉय कर रही है| बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की एक बेहतरीन तस्वीर साझा कर अपने प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया था और इन दिनों इस सफल की खुशियां सातवें आसमान पर हैं और यह दोनों अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित है|

बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल को खुशी से एंजॉय कर रही हैं और इसी बीच बीते शुक्रवार को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक शानदार बेबी शावर फंक्शन का आयोजन किया था जिसमें बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर और अपने परिवार वालों के साथ शामिल हुई| सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु के इस बेबी शावर फंक्शन की तस्वीरें सामने आ गई है जो कि इन दिनों जमकर वायरल हो रही है|

इन तस्वीरों में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर केक कट करके अपनी खुशियों को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं और इन दोनों के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है|बिपाशा बसु के बेबी शावर फंक्शन की जो तस्वीरें सामने आई है उन तस्वीरों में बिपाशा और करण बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इस कपल ने मीडिया कर्मियों के साथ भी केक कटिंग करके अपनी खुशियों का जश्न मनाया| बिपाशा और करण इस बेबी शावर पार्टी में बेहद एक्साइटेड दिखे|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


वही इस पार्टी में बिपाशा बसु का बेहद ही ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला और बात करें एक्ट्रेस के आउटफिट की तो इस पार्टी में बिपाशा बसु पिंक साइड स्लिट गाउन पहनकर पहुंची थी और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था इसके साथ ही मिनिमल मेकअप से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया था|

वही बात करें करण सिंह ग्रोवर की तो उन्होंने ब्लू कलर का सूट पहना था जिसमें वह बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे थे| वही अपने इस बेबी शावर पार्टी में इस कपल ने केक सेरिमनी भी की और केक काटकर इन दोनों ने अपनी खुशियों का जश्न मनाया| वही इस दौरान बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने पपराजी को जमकर पोज भी दिए | वही सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु के बेबी शावर पार्टी की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आ गई है जो कि जमकर वायरल हो रही है|

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक प्राइवेट समारोह में अपने बेबी शावर पार्टी का जश्न मनाया और इस पार्टी में कपल के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे| बात करें इस पार्टी के थीम की तो इसे ब्लू और पर्पल कलर का रखा गया था और वही बिपाशा बसु के बेबी शावर वेन्यु को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था|

सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु के इस बेबी शावर फंक्शन की तस्वीरें छा गई है और बिपाशा और कारण दोनों ने ही इस पार्टी का जमकर आनंद उठाया| वहीं बिपाशा बसु इस पार्टी के दौरान अपने पति करण सिंह ग्रोवर की टांग खिंचाई भी करती हुई नजर आई | एक वीडियो में बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर को लेकर कहती हुई नजर आ रही है कि यह जल्द ही पिता बनने वाले हैं परंतु इनकी हरकतें खुद बच्चों जैसी है| बिपाशा के बेबी शावर फंक्शन की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं|

By Anisha