बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और हॉट कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह को लेकर काफी समय से मीडिया में ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाला है और वही अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने प्रेगनेंसी को लेकर तमाम अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए खुद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है और लोगों को एक बड़ी खुशखबरी दी है|

दरअसल आज 16 अगस्त 2022 के दिन बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट है और जल्द ही मां बनने वाली है| वही सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु की प्रेगनेंसी की खबरें पहले से ही काफी वायरल हो रही परंतु अभिनेत्री ने इन खबरों पर चुप्पी साधे रखा और अब उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर साझा कर खुशखबरी का ऐलान कर दिया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली है| बिपाशा बसु ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनका बड़ा सा बेबी बंप देखने को मिल रहा है और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु जल्द ही माता-पिता बनने के लिए तैयार है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

बिपाशा ने शेयर कीं तस्वीरें

बता दे 16 अगस्त 2022 की दोपहर बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने दो फोटोशूट की तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में अभिनेत्री का बड़ा सा बेबी बंप नजर आ रहा है| इस फोटो में बिपाशा बसु के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं| बिपाशा की यह तस्वीर बहुत ज्यादा हॉट नजर आ रही है दरअसल उन्होंने सिर्फ एक शर्ट पहन कर यह फोटो शूट करवाया है और इस शर्ट का भी केवल एक ही बटन उन्होंने बंद किया है| अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही है |

बिपाशा का कमेंट

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस फोटो को शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और सभी को एक खुशखबरी दी है यह दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम करने वाले हैं| वहीं बिपाशा बसु ने अपने इस पोस्ट के साथ एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है| सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु की पोस्ट सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो गई है और इस पोस्ट पर कपल के फैंस से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं| वही सामने आई इस तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है और पहली बार माता-पिता बनने के लिए यह दोनों बेहद एक्साइटेड दिख रहे हैं|

शादी को हुए 6 साल

गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इस कपल की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी| वही शादी के बाद से ही करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल बने हुए हैं और इनका नाम बॉलीवुड के पावरफुल कपल के लिस्ट में भी शुमार है| वही अब शादी के 6 साल बाद इस कपल के घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है और ऐसे में अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर बिपाशा बसु की खुशी का ठिकाना नहीं है

By Anisha