बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी कही जाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज यानी कि अपना प्रेगनेंसी फेज का भरपूर आनंद उठा रही हैं| बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अपने पहले बच्चे का अपनी जिंदगी में स्वागत करने वाले हैं जिसके लिए यह कपल बेहद उत्साहित है|

वहीं प्रेग्नेंसी बिपाशा बसु आए दिन अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी जानने की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती है| इसी बीच बिपाशा बसु ने अपने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की है जिसने बिपाशा बसु ब्लू कलर के शॉर्ट ड्रेस में बेहद हसीन दिख रही है और उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ झलक रहा है|

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावरफुल कपिल के तौर पर जाने जाते हैं | बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी और अब शादी के तकरीबन 6 साल बाद इस कपल के घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है| ऐसे में करण और बिपाशा की खुशियों का ठिकाना नहीं है|

बता दे हाल ही में बीते 17 अगस्त 2022 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जॉइंट पोस्ट साझा करें अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और तब से बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है और यह कपल अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

प्रेगनेंसी का ऐलान करने के बाद से ही बिपाशा बसु आए दिन अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की बेहतरीन तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा करती रहती है और इसी बीच बिपाशा बसु ने 19 अक्टूबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जो कि एक विज्ञापन का वीडियो है| इस वीडियो में बिपाशा बसु ब्लू कलर का ड्रेस पहने हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


इस वीडियो में बिपाशा बसु मुस्कुराते हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| इसके पहले बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें एक्ट्रेस येलो कलर का आउटफिट पहने हुए बेहद हसीन दिख रही थी |

गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को हाल ही में अंबानी परिवार की तरफ से एक खूबसूरत तोहफा मिला था जिसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर जानकारी दी थी और साथ ही बिपाशा बसु ने अंबानी फैमिली को उन्हें इतना खूबसूरत तोहफा देने के लिए धन्यवाद भी दिया है |

दरअसल बीते 18 अक्टूबर 2022 को बिपाशा बसु ने अंबानी परिवार की तरफ से मिले उपहार की झलक अपने इंस्टा स्टोरी पर लोगों को दिखाई थी और जो खास तोहफा बिपाशा बसु को अंबानी फैमिली की तरफ से मिला है उस गिफ्ट बॉक्स के ऊपर अंबानी फैमिली के सभी मेंबर के नामों का उल्लेख किया गया था| बिपाशा बसु ने अंबानी फैमिली की तरफ से मिले इस खास उपहार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि,” धन्यवाद! पूरे अंबानी परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं।”

By Anisha