हिंदी फिल्म जगत की कुछ सबसे बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस बिपाशा बसु इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपने हॉट लुक्स और खूबसूरत अंदाज को लेकर अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं और यही वजह है कि आज बिपाशा बसु के लाखों चाहने वाले भी मौजूद हैं, जो अपनी चहेती एक्ट्रेस से जुडी छोटी से छोटी खबर में भी काफी अधिक दिलचस्पी रखते है और उन्हें जाने के लिए काफी उत्सुक रहते है|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम एक्ट्रेस बिपाशा बसु की ही निजी जिंदगी के बारे में ही बात करने जा रहे हैं और आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बनने से पहले बिपाशा बसु का किन-किन सितारों के साथ लव अफेयर रहा है और किन सितारों के साथ अभिनेत्री रिलेशनशिप में रह चुकी हैं…

जॉन अब्राहम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का है, जिनके साथ पूरे 9 सालों तक एक्ट्रेस बिपाशा बसु रिलेशनशिप में रही थी और कई सालों तक यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे| शायद इसी वजह से जब यह दोनों सितारे अलग हुए थे, तो फैंस भी काफी हैरान रह गए थे|

मिलिंद

साल 1996 के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम एक फेमस मॉडल मिलिंद के साथ जुड़ा था, लेकिन कुछ वक्त की डेटिंग के बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया|

डिनो मोरया

साल 2002 में आई हॉरर फिल्म राज की शूटिंग के दौरान अभिनेता डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थी| इनका लव अफेयर भी काफी सुर्खियों में आ गया था पर कई रिश्तों की तरह ये रिश्ता भी टूट गया|

हरमन बवेजा

साल 2014 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ढिश्कियाऊं मैं एक्ट्रेस बिपाशा बसु को अभिनेता हरमन बावेजा के साथ देखा गया था, और इसी दौरान उनके रिश्ते की शुरुआत भी हुई थी| पर कुछ बात बाद ही यह दोनों अलग हो गए|

करण सिंह ग्रोवर

इतने सारे सितारों को डेट करने के बाद आखिरकार एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने साल 2006 में बॉलीवुड अभिनेता करण ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी और आज इनकी शादी को एक लंबा वक्त भी बदल चुका है|

सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस बिपाशा बसु की जोड़ी फिल्म रेस 2 में ऑनस्क्रीन नजर आई थी और इसी दौरान इनके बीच लव अफेयर की खबरें भी सामने आई थी| पर अपने रिलेशनशिप की खबरों पर इन सितारों ने कभी कोई बात नहीं की|

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो

इस लिस्ट में क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का नाम देखकर आपको शायद थोड़ी हैरानी हुई होगी, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, काफी वक्त पहले बिपाशा बसु और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का एक किसिंग वीडियो सामने आया था जो जमकर वायरल हुआ था और इसी वीडियो के सामने आने के बाद इनके अफेयर की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा था|

राणा दुग्गाबती

साल 2011 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म दम मारो दम की शूटिंग के दौरान अभिनेता राणा दग्गुबाती के साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थी| पर सार्वजनिक होने से पहले ही इनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया|

By Akash