बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है | दरअसल हाल ही में बिपाशा बसु एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम इन्होंने देवी रखा है| बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के जन्म के बाद एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करके अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी लोगों को दी थी और इस फोटो में बिपाशा बसु और करण की नवजात बच्ची के नन्हे नन्हे पांव नजर आ रहे थे| वहीं बिपाशा बसु के साथ उनकी बेटी की पहली झलक पाने के लिए काफी बेकरार थे और अब बिपाशा बसु के प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो चुका है और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक लेटेस्ट पोस्ट साझा कर अपनी बेटी की पहली क्यूट झलक लोगों को दिखाई है जिसे देखने के बाद बिपाशा बसु के फैंस बेहद खुश है|

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी नन्ही परी के साथ अपना पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और वही मां बनने के बाद बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है और वह अक्सर ही अपनी फैमिली लाइफ की खूबसूरत झलकियां प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती है|

अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी बिपाशा बसु ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने मेटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें साझा की थी और अब मां बनने के बाद बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ एक प्यारी सी पहली फैमिली फोटो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है|

सामने आई तस्वीर में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए उन्हें प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं और बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई उनकी पहली फैमिली पिक्चर पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं| वहीं बिपाशा बसु की इस फोटो पर उनके तमाम प्रशंसकों के अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी कमेंट करके उनकी बेटी पर प्यार लुटाया है|

बिपाशा बसु ने अपनी बेटी की जो पहली तस्वीर साझा की है उस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है और उन्होंने इमोजी से अपनी बेटी का फेस छिपा लिया है| हालांकि बिपाशा बसु की इस फोटो को देखने के बाद फैंस उनकी बेटी को बेहद क्यूट बता रहे हैं|

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी जहां पर शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूजे पर दिल हार बैठे थे जिसके बाद कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी रचा कर अपना घर बसा लिया और अब शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है और यह दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं| बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी जिंदगी में इस नन्ही परी का स्वागत करके बहुत ही ज्यादा खुश है और इनके घर में भी जश्न का माहौल बना हुआ है| वही अब बिपाशा बसु के फैंस उनकी बेटी के चेहरे का दीदार करने के लिए काफी एक्साइटेड है|

By Anisha