आज हमारे बीच बॉलीवुड के जैसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां मौजूद हैं, जिन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं अधिक अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से मीडिया और लाइमलाइट में देखा जाता है और क्योंकि आज इन सितारों की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, इस वजह से किसी न किसी कारण अक्सर ही यह सितारे खबरों और सुर्खियों में भी छाए रहते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम बॉलीवुड के एक ऐसे ही बेहद पॉपुलर और चर्चित कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी बिपाशा बसु है|

निजी जिंदगी की बात करें तो, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से जुड़ी यह बात तो आज हम सभी को पता है कि इन दोनों सितारों ने अभी हाल ही में गुजरे कुछ समय पहले अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, और ऐसे में इन दिनों करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी के सबसे हसीन पलों को इंजॉय कर रहे हैं, जो कि इनकी जिंदगी का पैरंटहुड फेज़ है|

करण और बिपाशा की बात करें तो, आज यह दोनों ही सितारे सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है और इसी वजह से आज इन दोनों की शेयर की गई कोई भी पोस्ट सहित किसी भी तरह की अपडेट फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आती है और इन्हीं की वजह से अक्सर ये दोनों सितारे सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपने फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक भी बने रहते हैं|

ऐसे में अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जो इन दिनों अब सामने आने के बाद से ही कपल के फैंस के बीच काफी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है|

कपल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर की बात करें तो, इसमें पिता करण सिंह ग्रोवर अपनी नन्ही सी बेटी के सिरहाने लेटे हुए आंखें बंद किये नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है- ‘यही प्यार है! हमारा दिल… करण सिंह ग्रोवर और देवी!’

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई ये पोस्ट अब उनके फैंस के बीच बेहद तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, जिस पर न केवल उनके फैंस खूब सारा प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि इसके साथ-साथ इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए फैंस इस तस्वीर में नजर आ रही पिता करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी की क्यूटनेस की भी खूब तारीफें कर रहे हैं और अपने बेहद क्यूट और प्यारे प्यारे रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने बीते साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी और फिर आज अपनी शादी के तकरीबन 5 साल बाद बीती 12 नवंबर, 2022 की तारीख को कपल ने अपनी नन्ही सी परी का स्वागत किया है|

By Anisha