बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद पॉपुलर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी आज लाखों फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है, जिनकी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स में आज ना केवल फैंस काफी दिलचस्पी रखते हैं बल्कि इसके साथ-साथ आज यह दोनों सितारे भी अपने फैंस के साथ काफी क्लोजली कनेक्टेड रहते हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ सहित अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट को फैंस के साथ साझा करते हुए नजर आते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे हम कपल के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी भी कह सकते हैं क्योंकि बीते काफी समय से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खबरों और सुर्खियों में चल रही बिपाशा बसु अब अपने पहले बच्चे को जन्मदिन चुकी हैं और अब एक्ट्रेस और उनका बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं|

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने खुद ही इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया है, जिसके लिए उन्होंने हमेशा की तरह सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर की है और इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस के साथ ये अपडेट शेयर की है कि अपने घर पर उन्होंने एक नन्ही सी बेटी का स्वागत किया है|

इसके लिए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने-अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक जॉइंट पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने तस्वीर के साथ अपनी बेटी के लिए एक क्यूट सा नोट लिखा है|

तस्वीर की बात करें तो, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इसमें अपनी बेटी के नन्हे पैरो को अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ कपल ने अपनी बेटी के लिए एक बेहद प्यारा और खूबसूरत सा नोट भी लिखा है, जिसमें वह लिखते हैं-’हमारे प्यार और माँ के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहाँ है और वह दिव्य है!’ इसके साथ-साथ कपल ने अपनी बेटी की बर्थ डेट 12.11.2022 भी पोस्ट पर मेंशन की है|

ऐसे में अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मौजूद कपल के लाखों फैंस उन्हें पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने के बाद ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं| इतना ही नहीं बल्कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को खुशी के मौके पर उनके तमाम करीबी फ्रेंड्स और इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे भी इस खुशी के मौके पर बेस्ट विशेस देते हुए नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद आज अपनी शादी के तकरीबन 6 सालों बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है और ऐसे में अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े तोहफे को पाने के बाद अब करण और बिपाशा दोनों ही बेहद खुश और उत्साहित हैं|

बताते चलें, बीते कुछ समय पहले हुए एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा बसु ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके हस्बैंड करण सिंह ग्रोवर हमेशा से ही एक बेटी के जन्म की इच्छा रखते हैं, और ऐसे में अब बेटी के जन्म के बाद यकीनन उनकी यह विश भी पूरी हो चुकी है|

By Akash