बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज इंडस्ट्री की कुछ सबसे हॉट और बोल्ड अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं, और उनके इसी अंदाज को उनके फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है| बिपाशा बसु की बात करें तो, आज उनके कैरियर में कई शानदार और सक्सेसफुल फिल्में दर्ज हैं और अपनी इन्हीं फिल्मों के दम पर एक्ट्रेस ने फैंस के बीच खुद ही काफी अच्छी खासी पहचान भी बनाई है|

ऐसे में बिपाशा बसु अब अपने फैंस के बीच अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में बनी रहती हैं, और अगर अभी कहे तो बिपाशा बसु बीते कुछ समय से अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी अपडेट्स को लेकर काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है, जिसकी जानकारी उन्होंने बीते कुछ समय पहले ही अपने फैंस के साथ साझा की थी|

दरअसल, अभी हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा बसु ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर बात की है, और इस दौरान उन्होंने कहा कि वह और उनके पति करण इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें एक बेबी गर्ल हो| अभिनेत्री के मुताबिक उनके पति करण सिंह ग्रोवर शुरू से ही इस फैसले को लेकर काफी क्लियर थे कि वह प्यारी सी बेटी चाहते हैं|

जिसके आगे बिपाशा ने बताया कि वह और करण सिंह ग्रोवर मेनिफेस्टेशन पर विश्वास रखते हैं और उन्हें यह बात पता है कि भगवान की ओर से बच्चा एक प्यारा सा तोहफा है, जिसे हर एक जेंडर में अपनाना चाहिए| लेकिन, इस बात पर उन्हें भरोसा है कि उनकी बेटी होगी, और कुछ ऐसी ही उन्होंने बेबी प्लानिंग भी की थी|

आपको बता दें, ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इसी महीने बीती 16 अगस्त की तारीख को अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रेगनेंसी की अपडेट फैंस के साथ साझा की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आए थे|

अपनी प्रेगनेंसी की अपडेट फैंस के साथ साझा करने के लिए कैप्शन में कपल ने एक काफी बड़ा सा नोट भी लिखा था, जिसमे एक्ट्रेस लिखती है-एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाना।

इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि-हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था… इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार से प्रकट एक रचना, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारे उल्लास में शामिल होगा|

आखिर में एक्ट्रेस ने अपने सभी फैंस और तमाम चाहने वालों को उनके बिना शर्त के प्यार ,प्रार्थना और उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए अपनी पोस्ट को खत्म किया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में अपनी शादी के तकरीबन 5 साल बाद यह दोनों पैरंट्स बनने जा रहे हैं|

By Akash