जब भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की बात होती है, तो सबसे पहले हमारे मन में इनकी करोड़ों की दौलत शोहरत और लग्जरी लाइफ़स्टाइल सामने आती है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी बेहद सफल और जानी-मानी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर के दम पर ना केवल गजब की दौलत और शोहरत हासिल की है, बल्कि आज की अभिनेत्रियां बी टाउन की सबसे अमीर अभिनेत्रियों कि सूची में भी काफी ऊपर नजर आती हैं|

तो चलिए हम आपको एक-एक करके इन अभिनेत्रियों से मिलाते हैं और इसके साथ ही आपको इनकी कुल संपत्ति से भी रूबरू कराते हैं, जिसे जानने के बाद शायद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे…

ऐश्वर्या राय बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का है, जो अपने फिल्मी कैरियर के दौरान मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं ऐश्वर्या की बात करें तो आज इनकी गिनती बी टाउन की कुछ सबसे सफल और अमीर अभिनेत्रियों में की जाती है| और अगर ऐश्वर्या की कुल संपत्ति की बात करें तो, इसे तकरीबन 100 मिलीयन डॉलर्स के करीब बताया जाता है, जो भारतीय रुपयों में 7.5 अरब रुपयों के बराबर है|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है| प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, आज एक्ट्रेस बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक तगड़ी पहचान रखती हैं और अगर बात करें इनके नेट वर्थ की, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 70 मिलीयन डॉलर्स बताई जाती है, जो भारतीय रुपयों में करीबन 5 अरब रुपयों के बराबर है|

करीना कपूर खान

लिस्ट में तीसरा नाम बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान का है, जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है और हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक तगड़ी पहचान बनाई है| करीना कपूर की बात करें तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 60 मिलीयन डॉलर्स के करीब बताई जाती है, जो भारतीय रुपयों के मुताबिक 4.5 अरब रुपयों के बराबर है|

अनुष्का शर्मा

इस लिस्ट में नजर आने वाली अगली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा है, जो एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी पहचान रखती हैं| वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो, अनुष्का शर्मा क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी हैं| और अगर इनकी नेट वर्थ की बात करें तो, प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस लगभग 46 मिलीयन डॉलर्स की संपत्ति की मालकिन है, जो भारतीय रुपयों में  4.4 अरब रुपयों के बराबर है|

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में अंतिम नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है, जिनकी गिनती आज बॉलीवुड की कुछ बेहद सफल और मशहूर अभिनेत्रियों में की जाती है| बात करें अगर दीपिका की, तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 40 मिलीयन डॉलर्स के करीब बताई जाती है जो भारतीय रुपयों में तकरीबन तीन अरब रुपयों के बराबर सामने आती है|

By Akash