MUMBAI, INDIA - JULY 04: Imtiaz Khatri and Sushmita Sen attend the launch of 20 finalists of 'I Am She' on July 04, 2011 in Mumbai, India. (Photo by Prodip Guha/Getty Images)

फिल्मी दुनिया के सितारे पर्दे के सामने हमेशा खूबसूरत, ग्लैमरस,और फिट नजर आते है परंतु असल जिंदगी में कई बार फिट और फाइन नजर आने वाले यह सितारे गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे होते हैं लेकिन इसके बावजूद भी बेहतरीन अदाकारी और अंदाज से दर्शकों को कभी भी अपनी परेशानी का पता नहीं चलने देते| बता दे हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे फिटनेस फ्रीक सितारे मौजूद हैं जो कि किसी ना किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और वही कुछ सितारे तो लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं| आज हम आपको बॉलीवुड केकुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे है तो आइये जानते है इस लिस्ट में किन किन सितारों का नाम शामिल है |

सोनम कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर का शामिल है| सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन क्वीन के रूप में भी जानी जाती हैं और वो अपने फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सजग रहती हैं| बात करी सोनम कपूर के बीमारी की तो सोनम कपूर काफी समय से डायबिटीज से पीड़ित है और इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने अपने इंटरव्यू के दौरान किया था | सोनम कपूर ने बताया था कि वह टीनएज से ही इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं हालांकि वह खुद को फिट रखने के लिए योगा और मेडिटेशन पर विशेष ध्यान देती हैं|

5 साल की उम्र से प्रियंका चोपड़ा को है अस्थमा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा 5 साल की उम्र से ही अस्थमा की बीमारी से ग्रसित है और इस बात का खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था|

सलमान खान को है ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया नामक बीमारी

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के दबंग खान का शामिल है |बता दे सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और इस बीमारी में ट्राइजेमिनल नर्व में असहनीय पीड़ा होती है जिसका एहसास चेहरे से लेकर दिमाग तक होता है|

अजय देवगन को है टेनिस एल्बो

बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और अजय देवगन टेनिस एल्बो नाम की बीमारी से पीड़ित है| बता दे कई बार शूटिंग के दौरान अजय देवगन को अचानक से ही असहनीय दर्द का सामना करना पड़ जाता है और वही कई बार तो यह दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि अजय देवगन शूटिंग करने में भी असमर्थ हो जाते है |

अनुष्का शर्मा को है बल्जिंग डिस्क की बीमारी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और अनुष्का शर्मा लंबे समय से बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी से पीड़ित है और यह बीमारी हड्डियों से संबंधित है| इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी से दर्द की शुरुआत होती है और धीरे-धीरे सभी अंगों में दर्द शुरू हो जाता है जो कि काफी ज्यादा असहनीय होता है|अनुष्का शर्मा ने अपनी इस बीमारी के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के  माध्यम से बताया था |

By Anisha