यूँ तो अक्सर ही बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में नजर आती हैं पर अगर बात करें इनके शादी के दिनों की तो इन दिनों में इनके लुक्स में चार चाँद लग जाते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिनके पहली बार सिन्दूर लगाये हुए लुक्स काफी अधिक वायरल हुए थे और फैन्स की नजरें इनसे नही हट रही थी|

ऐश्वर्या राय बच्चन

पहले नम्बर पर हैं ऐश्वर्या राय जो की बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ साथ मिस वर्ल्ड भी रह चुकी है| बता दें के ऐश्वर्या की ख़ूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं और यही कारण है के इनका शादी के बाद का पहला लुक भी लोगों के बीच काफी वायरल हुआ था जिसमे ये मांग में सिन्दूर भरे नजर आई थी|

करीना कपूर खान

हालाँकि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की शादी पटौदी खानदान में हुई है पर क्योंकि असल में इनका ताल्लुक कपूर खानदान से भी है इसलिए करीना कपूर खान शादी के बाद भी सिन्दूर लगाये नजर आई थी| और अपनी रिसेप्शन पार्टी में भी पहली बार सिन्दूर लगाये ये बेहद खूबसूरत लग रही थी|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक और बेहद जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्री हैं प्रियंका चोपड़ा जो सिन्दूर लगाये हुए दिखने में बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक में कहर ढाती नजर आती हैं| बता दें के अभी हाल ही में प्रियंका की तस्वीरें वायरल हुई थी जब इन्हें हरी सारी में सिन्दूर लगाये देखा गया था|

दीपिका पादुकोण

अपने ट्रेडिशनल लुक के लेकर चर्चा मे रहने वाली एक और जानी मानी अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण जिन्होंने शादी के बाद  जब पहली बार सिन्दूर लगाये अपना दीदार दिया था तो इनके फैन्स पलकें नही झुका पा रहे थे| दीपिका उस वक्त दिखने में बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा पहली बार अपने रिसेप्शन के दिन सिन्दूर लगाये नजर आई थी और उस वक्त ये ट्रेडिशन ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत भी लग रही थीं| साथ ही अनुष्का नें लाल रंग की सारी भी पहन रखी थी|

सोनम कपूर

सोनम कपूर की बात करें तो पहली बार इन्हें भी अपने रिसेप्शन पर ही सिन्दूर लगाये देखा गया था| बताते चले के इन्होने एक दिल्ली बेस्ड बिनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई है|

बिपाशा बसु

अपने बेहद बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर भी फैन्स के बीच काफी वायरल हुई थी| इनका यह लुक पहली बार इनकी शादी के बाद देखने को मिला था|

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की एक और जानी मानी और बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हैं शिल्पा शेट्टी जिन्होंने पहली बार अपने सिन्दूर लुक से लाखों फैन्स को दीवाना कर दिया था| बता दें के इन्होने राज कुंद्रा संग शादी की है जो के एक बिजनेसमैन हैं|

विद्या बालन

फिल्म मेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर संग शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार जब विद्या बालन सिन्दूर लगाये नजर आई थी तो लाखो फैन्स के दिलों को इन्होने जीत लिया था|

By Akash