शादी के बाद हर लड़की को अपने पिता के घर से दूर अपने ससुराल जाकर अपने पति के साथ रहना पड़ता है| फिर चाहे वह कोई आम लड़की हो या फिर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस, यह रीति रिवाज सभी को मानने पड़ते हैं| ऐसे में अपनी आपकी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी मशहूर अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें ससुराल के रूप में अपना दूसरा घर मिला है और अपने ससुर कोई अभिनेत्रियां पिता सामान मानती हैं और उनका बेहद सम्मान करते हैं| और वहीं दूसरी तरफ इनके ससुर भी इन्हें अपनी बहू नहीं बल्कि अपनी बेटी मानते हैं…

ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन संग शादी रचाई है| और ऐसे में अमिताभ बच्चन उनके ससुर लगते हैं| ऐश्वर्या को हमेशा ही अमिताभ बच्चन का सम्मान करते देखा जाता है और और कई बार तो अवॉर्ड फंक्शंस में भी उन्हें अमिताभ बच्चन के पैर छूते देखा गया है|

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने असल जिंदगी में रणवीर सिंह संग शादी रचाई है| रणवीर सिंह की बात करें तो उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी है जो रिश्ते में भले ही दीपिका के ससुर लगते हैं लेकिन उन्हें दीपिका हमेशा अपने पिता का ही दर्जा देती हैं और उनका काफी सम्मान करती हैं|

नेहा धूपिया

साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी संग शादी रचाई थी| जानकारी के लिए बता दें नेहा धूपिया के ससुर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी हैं जो नेहा को अपनी बेटी से बढ़कर प्यार करते हैं और नेहा भी उनका बिल्कुल पिता की तरह सम्मान करती हैं|

सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई है| शादी के बाद ससुराल में रहकर जब सोनम कपूर ने अपना एक इंटरव्यू दिया था तो उसने एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपने पिता अनिल कपूर का घर छोड़ कर दूसरे पिता का घर पर रह रही हैं| इस बात से आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं के सोनम कपूर को कितना प्यारा ससुराल मिला है|

सुजैन खान

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने फैशन एंड इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान के साथ शादी की थी| हालांकि आज रितिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है लेकिन इसके बावजूद आज भी सुजैन खान अपने ससुर राकेश रोशन को पिता से बढ़कर सम्मान देते हैं और कई बार वह घर पर उनसे मिलने भी पहुंचती हैं| और इसके अलावा सुजैन खान और हृतिक रोशन के बीच आज भी दोस्ती का रिश्ता बरकरार है|

सामंथा

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने नागा चैतन्य संग शादी रचाई थी पर अब इन दोनों का तलाक हो चूका है |सामंथा की बात करें तो उन्हें अपने ससुर नागार्जुन के साथ कुछ फिल्मों में भी देखा जा चुका है| लेकिन असल जिंदगी में सामंथा उनकी काफी रिस्पेक्ट करती थी  और दूसरी तरफ नागार्जुन भी अपनी बहु समन्था को अपनी बेटी का दर्जा देते थे ||

By Anisha