भारत के कुछ सबसे कामयाब और बेहद मशहूर रियलिटी शोज में शामिल द कपिल शर्मा शो आज लाखों दर्शकों को अपना फैन बना चुका है और यही कारण है कि आज टीवी शोज के बीच इसे एक अलग ही पहचान मिली हुई है| कपिल शर्मा शो में देश के कई जाने-माने सेलिब्रिटीज शामिल हो चुके हैं और उन्होंने भी शौ को काफी अधिक इंजॉय किया है|

पर हमारी आज की पोस्ट जरा अलग होने वाली है क्योंकि अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने कपिल शर्मा शो में जाने का इनवाइट ठुकरा दिया …

मुकेश खन्ना

बीते वक्त के शानदार धारावाहिक शक्तिमान में लीड रोल निभाते नजर आने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने अभी हाल ही में कपिल शर्मा शो में आने का मौका ठुकरा दिया| वहीँ इस बारे में जब उनसे सवाल किये गये तो उन्होंने इस बारे में कहा के उन्हें इससे बुरा शो कोई और नही लगता| नाम के लिए तो यह एक फैमिली शो है लेकिन असल में पूरी तरह से डबल मीनिंग और फूहड़पन से भरा हुआ है जिसमें पुरुष महिला में कैसे कपड़े पहनते हैं और अजीबोगरीब हरकतें करते हैं|

रजनीकांत

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत आज बॉलीवुड में भी अपनी तगड़ी पहचान रखते हैं| रजनीकांत को कई एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में देखा जा चुका है लेकिन अभी तक उनके फैंस कपिल शर्मा शो में इनकी आने का इंतजार कर रहे हैं| हालांकि अभी तक अभिनेता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है|

लता मंगेशकर

भारत की बेहद जानी-मानी और मशहूर प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर को भी कपिल शर्मा शो का इनवाइट मिल चुका है लेकिन लता जी ने काफी विनम्रता पूर्वक इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया| जानकारी के लिए बता दें लता जी आज भारत रत्न से लेकर पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के जैसे नामी पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं|

आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता आमिर खान भी अभी तक कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं बने है| आमिर खान की कहे तो अन्य सितारों की तरह वह कभी भी फिल्मों के प्रमोशन में यकीन नहीं रखते हैं और उनके अनुसार फिल्म पर की गई मेहनत उसे कामयाब बनाती है|

एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके शानदार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपनी सादगी और डाउन टू अर्थ स्वभाव के लिए जाने का है| धोनी हमेशा खुद को अपने काम में व्यस्त रखते हैं और इसी कारण ऐसे किसी अन्य शो में जाना यह पसंद भी नहीं करते हैं| हालांकि लाइमलाइट से दूर रहकर खेती-बाड़ी करना धोनी को काफी पसंद है| और इसी अंदाज़ में उनके फैन्स भी उन्हें ख़ासा पसंद करते है|

नाना पाटेकर

अपने अनोखे एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर भी अभी तक कपिल शर्मा शो में नहीं देखे गए हैं| बता दे फिल्म वेलकम बैक शूटिंग के दौरान अभिनेता अनिल कपूर जॉन अब्राहम प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे| नाना पाटेकर इसका हिस्सा नहीं बने थे|

By Anisha