बॉलीवुड सितारों की बात करें तो अक्सर ही अपने अफेयर्स और रिलेशनशिप को लेकर इन्हें खबरों और सुर्ख़ियों में देखा जाता है| और ऐसे में आज की हमारी यह पोस्ट भी ऐसे ही विषय पर होने वाली है जिसमे हम आपको कुछ बेहद नामी फेमस बॉलीवुड सितारों के ब्रेकअप और लिंकअप्स से रूबरू कराने जा रहे हैं …

रणबीर कपूर – आलिया भट्ट – सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ के बाद से ही आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आने लगी थी| पर बीते कुछ वक्त में ये खबरें बदल गयी और आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के बीच की बढती नजदीकियां अब सुर्ख़ियों में नजर आती है|

रणबीर कपूर – कैटरीना -विक्की कौशल

फिल्म ऊरी के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल को इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ डेट कर रही है| और इन दोनों को लेकर ऐसी खबरें भी है के ये दोनों अभी हाल ही में इतने नजदीक आये हैं| पर हम आपको बता दें के कैटरीना का नाम इससे पहले भी सलमान खान और रणवीर कपूर जैसे अभिनेताओं संग भी जुड़ चूका है|

सलमान खान-ऐश्वर्या राय-विवेक ओबेरॉय

आज भी जब बॉलीवुड के कुछ सबसे विवादित लव ट्रायंगल्स की बात होती है तो ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के लव ट्रायंगल का नाम सबसे उपर देखने को मिलता है| और यह लव ट्रायंगल ही एक बड़ी वजह भी बना जिसके बाद ऐश्वर्या राय नें अभिषेक बच्चन संग शादी रचाई|

ऋतिक रोशन- कंगना रनौत- अध्ययन सुमन

एक वक्त अभिनेता हृतिक रोशन और कंगना रनौत के रिलेशनशिप की खबरें काफी अधिक चर्चाओं में नजर आ रही थी पर कुछ विवादों के चलते ये दोनों अपने अपने रास्ते अलग हो गये| वहीँ अगर बात करें अभिनेता अध्ययन सुमन की तो कंगना की जिंदगी में हृतिक से पहले ये हुआ करते थे पर कुछ आपसी अनबन के चलते ये दोनों अलग हो गये थे|

शहीद कपूर- करीना कपूर – सैफ अली खान

बॉलीवुड की बेहद चर्चित जोड़ियों में शुमार सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी को एक साथ आये आज काफी वक्त हो चूका है पर अगर बात करें इनके पास्ट की तो ये दोनों ही अपने पास्ट के अफेयर्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहे हैं| और खासतौर पर करीना कपूर शहीद कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी लम्बे वक्त तक जानी गयी है|

रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणवीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में देखे जाते थे| पर एक वक्त ऐसा आया जब ये दोनों अलग हो गये और इसके बाद दीपिका को रणवीर सिंह के रूप में अपना असली जीवनसाथी जिनके साथ आज ये एक हैप्पी मैरीड लाइफ एन्जॉय कर रही है|

फ़रहान अख्तर- श्रद्धा कपूर-आदित्य रॉय कपूर

फिल्म ‘आशिकी 2’ में नजर आई एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और और एक्टर आदित्य रॉय कपूर एक वक्त अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी अधिक जाने जाने लगे थे पर धीरे धीरे इन दोनों का रिलेशनशिप भी सिर्फ एक अट्रैक्शन ही साबित हुआ| इसके बाद श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बीच नजदीकियां बढने की खबरें सामने आने लगी थी|

By Akash