दीपिका पादुकोण और इरफान खान

साल 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म पीकू एक हिट फिल्म साबित हुई थी, जिसकी स्टोरीलाइन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था| पर अगर कास्टिंग की बात करें तो, बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे, पर इस जोड़ी को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया|

आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा

यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म हाईवे थी जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री आलिया भट्ट लीड रोल्स में नजर आए थे| पर उम्र में एक बड़े अंतर की वजह से, इनकी जोड़ी को दर्शकों ने अधिक पसंद नहीं किया|

मनोज बाजपेयी और करिश्मा कपूर

साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म जुबेदा में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेई और अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे| पर इस फिल्म से अधिक इन दोनों की बेमेल जोड़ी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई थी और तमाम लोग इस फिल्म की कास्टिंग पर भी सवाल उठाने लगे थे|

करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर साल 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म उड़ता पंजाब में फेमस पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थी, पर इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का वह प्यार हासिल नहीं हो पाया|

माधुरी दीक्षित और नसीरुद्दीन शाह

साल 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म डेढ़ इश्किया में बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आई थी| और कई लोगों का ऐसा मानना था कि यह फिल्म कास्टिंग की वजह से बॉक्स ऑफिस पर अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाई|

करीना कपूर और सुमित व्यास

बीते साल 2018 में रिलीज हुई बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग मैं बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए थे| इस बॉलीवुड फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर जैसी मशहूर अभिनेत्रियां नगर आई थी पर अभिनेता सुमित व्यास और अभिनेत्री करीना कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच अधिक कमाल नहीं दिखा पाई|

विद्या बालन औऱ मानव कौल

हिंदी फिल्म जगत की एक बेहद सफल और टैलेंटेड अभिनेत्री विद्या बालन को साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म तुम्हारी सुलू में अभिनेता मानव कौल के साथ देखा गया था| हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरूर सफल हुई, लेकिन विद्या बालन और मानव कॉल की जोड़ी को ऑनस्क्रीन दर्शकों का प्यार हासिल नहीं हो पाया|

ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर

बीते साल 2016 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ए दिल है मुश्किल में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को अभिनेता रणवीर कपूर के साथ देखा गया था| पर इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने अधिक पसंद नहीं किया जिसकी वजह ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के बीच मौजूद एज गैप को बताया गया था|

रणबीर कपूर और कोंकणा सेन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को साल 2009 में आई फिल्म वेक अप सिड में ऐक्ट्रेस कोंकणा सेन के साथ देखा गया था| फिल्म को देखने के बाद कई दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे और शायद इसी वजह से इन दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन अधिक कमाल नहीं दिखा पाई|

By Anisha