हमारे बॉलीवुड में कई ऐसी सुपरहिट जोड़ियाँ रही है जो की कई सुपरहिट फिल्मो में एक साथ नजर आई है और फैन्स इनकी जोड़ी को बेहद पसंद भी किये थे पर कुछ समय बाद इन  कपल्स के बीच इतनी दूरियां आ गयी की ये एक दुसरे के साथ कभी काम न करने की कसम खा लिए और दोबारा कभी सिल्वर स्क्रीन पर साथ में नजर नहीं आये और इसके पीछे सबकी अलग अलग वजह है और आज हम आपको ऐसी ही 8 जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो की पर्दे पर एक साथ काम न करने की कसम खा चुके है और ये जोड़ी अब हमे कभी भी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को नहीं मिलेगी तो आइये जानते है इस लिस्ट में कौन कौन सी जोड़ी शामिल है

सलमान खान – ऐश्वर्या राय बच्चन’

इस लिस्ट में पहली जोड़ी सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की है और इनकी जोड़ी एक समय में बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती थी और इन दोनों ने एक साथ  फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम किया जो की सुपरहिट साबित हुई और रियल लाइफ में भी इनका प्यार परवान चढने लगा था पर जब इन दोनों का रियल लाइफ में ब्रेकअप  हुआ तब इन दोनों ने एक दुसरे के साथ कभी भी काम न करने की कसम खायी थी और इसके बाद ये दोनों कभी किसी फिल्म में साथ में नजर नहीं आये |

अक्षय कुमार – प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में दूसरी जोड़ी अक्षय कुमार – प्रियंका चोपड़ा की शामिल है और इन दोनों ने कई मूवीज में एक साथ काम किया और वही इनके बीच जब रियल लाइफ में भी नजदीकियां बढ़ने लगी तब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने पति अक्षय कुमार को प्रियंका से दूर रहने के लिए कहा और उसने मिलने पर भी पाबंदी लगा दी जिसके बाद इनकी जोड़ी कभी भी किसी फिल्म में नजर नहीं आई |

अजय देवगन – कंगना रनौत

इस लिस्ट में अगली जोड़ी अजय देवगन – कंगना रनौत की है और ये दोनों फिल्म एक साथ 4 फिल्मो में काम किये थे जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और तब काजोल ने अजय देवगन को कंगना के साथ काम ना करने का कड़े शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया और कंगना से दुर रहने की सलाह दी थी और फिर अजय देवगन कभी भी कंगना के साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आये |

ऋतिक रोशन – करीना कपूर खान

इस लिस्ट में अगली जोड़ी ऋतिक रोशन – करीना कपूर खान की है और ये दोनों फिल्म ‘कहो ना प्यार है’  में एक साथ कास्ट किये गये थे पर बाद में करीना से ये फिल्म करने से इंकार कर दिया जिसके बाद ऋतिक रोशन ने करीना के साथ कभी कोई फिल्म न करने की कसम खायी और ये दोनों कभी किसी फिल्म में साथ में नजर नहीं आये |

शाहरुख खान – प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में शाहरुख खान और  प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है और ये दोनों फिल्म  ‘डॉन’  में एक साथ नजर आये थे और इनके बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगी थी तब किंग खान की पत्नी गौरी खान ने उन्हें प्रियंका से दुरी बनाने की सलाह दी और तब किंग खान प्रियंका के साथ कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आये |

रणबीर कपूर – सोनाक्षी सिन्हा

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर कपूर की जोड़ी  भी शामिल है और रणवीर कपूर खुद सोनाक्षी सिन्हा के साथ  काम करना नहीं चाहते क्योंकि उन्हें सोनाक्षी खुद से ज्यादा उम्र की लगती है और इस वजह से ये दोनों कभी भी एक साथ कोई फिल्म में नजर नही आये है |

अमिताभ बच्चन – रेखा

इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और  रेखा की सुपरहिट जोड़ी भी शामिल है और इनकी प्रेम कहानी तो किसी से छिपी नहीं है |वही फिल्म  ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद ये दोनों कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आये और अपनी पत्नी जया बच्चन के वजह से बिग बी ने रेखा के साथ कभी कोई फिल्म न करने की कसम खायी थी और ये जोड़ी हमेशा के लिए टूट गयी |

सलमान खान – दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सलमान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी भी शामिल है और आजतक सलमान के साथ दीपिका किसी भी फिल्म में नजर नही आई है और वही सलमान के साथ किसी भी फिल्म को करने के लिए दीपिका अलग अलग वजह बताकर इंकार कर देती है और इसकीअसली वजह क्या है वो आज तक सामने नहीं आई है |

 

By Anisha