बॉलीवुड की बात करें तो अक्सर ऐसा ही देखा जाता है के सितारे किसी भी रिश्ते को उतना अधिक सेरियस नही लेते हैं और अधिकतर ऐसा भी देखा जाता है के शादी के कुछ सालों बाद जब इनका रिश्तों से मन भर जाता है तो ये रिश्तों को खत्म भी कर देते हैं| पर आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स से मिलाने जा रहे हैं जो के बेहद मशहूर हैं और आज ये काफी बड़ी शख्सियत बन चुके है| पर बावजूद इसके आज भी ये अपनी पत्नियों को न केवल बेहद प्यार करते है और साथ ही उनकी काफी केयर भी करते हैं …

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक तगड़ी पहचान रखने वाली एक्ट्रेस हैं दीपिका पादुकोण जिन्होंने रणवीर सिंह को अपने हमसफर के रूप में चुना है| बता दें के आज इन दोनों के रिश्ते की काफी अधिक चर्चाएं सुनने को मिलती है| और इन दोनों की गिनती अब फिल्म जगत के कुछ सबसे प्यारे कपल्स में भी की जाती है| बता दें के रणवीर अपनी पत्नी दीपिका का काफी ख्याल रखते हैं और वो दीपिका से जुडी हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते है| और कई बार रणवीर को पब्लिकली भी प्यार का इजहार करते देखा गया है|

आनंद अहूजा और सोनम कपूर

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी आज फिल्म जगत की एक बेहद जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी है| बता दें के अनिल नें अपनी इकलौती बेटी की शादी आनंद आहूजा से की है जो एक दिल्ली के एक मशहूर और नामी बिजनेसमैन हैं| बता दें के आनंद भी अपनी पत्नी सोनम की काफी केयर करते हैं और सोनम को वो बिल्कुल एक राजकुमारी की तरह रखते है| और एक बार तो इनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमे आनंद पत्नी सोनम की शू लेस बंधते देखे गये थे|

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के खिलाडी भईया यानि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी को भी आज बॉलीवुड के कुछ सबसे खूबसूरत कपल्स में शामिल किया जाता है| और इसकी सबसे बड़ी वजह है इन दोनों के बीच का प्यार जिसे वक्त के साथ हमेशा गहराता हुआ ही देखा गया है और आज भी इन दोनों को देखकर कहा जा सकता है के ये दोनों एक परफेक्ट कपल है| ट्विंकल नें कई इंटरव्यूज में भी बताया है के अक्षय काफी केयरिंग और अंडरस्टैंडिंग है और उन्हें ये खासियते काफी पसंद हैं|

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स की बात हो और बच्चन परिवार के बेटे अभिषेक और बहु ऐश्वर्या का नाम न आये भला ये कैसे हो सकता है| अभिषेक बच्चन की कहें तो भले ही ये प्रोफेशनल लाइफ में उतनी कामयाबी हासिल न कर पाए हो पर पर्सनल लाइफ में ये एक परफेक्ट हसबेंड हैं और साथ ही एक अच्छे पिता भी है| पत्नी ऐश्वर्या नें अपने कुछ इंटरव्युज में बताया है के कैसे अभिषेक उनके जीवन के हर मोड़ पर उनके साथ खड़े रहे है और हर वक्त में ऐश्वर्या को अभिषेक नें काफी अच्छे से सम्भाला है|

By Akash