जब भी कोई लड़की शादी करने के बाद अपने ससुराल जाती है, तो वह पत्नी बनने के साथ-साथ कई और नए रिश्तो में बंध जाती है और ऐसे में लड़की के लिए वह उसकी जिंदगी की एक नई शुरुआत होती है| ऐसा हमारी आपको तरह एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी अभिनेत्रियों के साथ भी होता है, जो अपनी शादी होने के बाद अपने ससुराल में रहती हैं और वहां पर अपने तमाम रिश्तो को निभाती है, जिनमे कुछ रिश्ते वाकई बेहद ख़ास होते है|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो कि रिश्ते में अपने देवरों के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और इसी के साथ-साथ वो उनका खासा ख्याल भी रखती हैं, जिस वजह से इनकी देवर भाभी की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है|

ईशान खट्टर-मीरा राजपूत

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और जाने माने अभिनेता शाहिद कपूर ने असल जिंदगी में मीरा राजपूत संग शादी रचाई है और ऐसे में आज उनकी पत्नी मीरा राजपूत रिश्ते में उनके भाई ईशान खट्टर की भाभी लगती है| अगर इशान खट्टर और मीरा राजपूत की बात करें तो, यह दोनों ही एक दूसरे के बेहद करीब है और इशान खट्टर के मुताबिक उनकी भाभी उनके लिए मां की तरह है. जिन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों और सभी रिश्तो को बखूबी संभाला है|

वरुण और जाह्नवी देसाई

आपको शायद ही इस बात की जानकारी होगी, पर असल जिंदगी में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता वरुण धवन के एक भाई भी हैं, जिनका नाम रोहित धवन है| अभिनेता के भाई रोहित धवन ने जानवी देसाई के साथ शादी रचाई है, और ऐसे में जानवी देसाई रिश्ते में वरुण धवन की भाभी लगती है| बता दे, जानवी भवन अपने देवर वरुण धवन के साथ काफी अच्छा रिश्ता रखती हैं, अरबी के वक्त में जब जानवी देसाई अपने प्रेगनेंसी के दिनों में थी, वरुण धवन ने एक दोस्त की तरह उनका और उनकी सभी जरूरतों का ख्याल रखा था|

अंतरा मोतीवाला-अर्जुन कपूर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी भाभी अंतरा मोतीवाला के साथ काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं, और एक दूसरे के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करने के साथ-साथ यह दोनों रियल लाइफ में काफी क्लोज और अंडरस्टैंडिंग भी हैं| अंतर मोतीवाला की बात करें तो, रिश्ते में वह अभिनेता अर्जुन कपूर के भाई मोहित मारवाह की पत्नी है और इसी के साथ साथ वो अर्जुन कपूर की स्टाइलिस्ट भी हैं|

आदित्य रॉय कपूर-विद्या बालन

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री विद्या बालन की जोड़ी आज इंडस्ट्री की कुछ सबसे मशहूर और चर्चित देवर भाभी की जोड़ियों में शामिल है, और अगर असल जिंदगी की बात करें तो, विद्या बालन अपने देवर आदित्य रॉय कपूर के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं| इस बात का खुलासा खुद आदित्य रॉय कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था, जहां उन्होंने बताया था कि अपनी भाभी के साथ उनका बांड बेहद खास है, और वह उनकी सभी जरूरतों का बखूबी ख्याल रखती हैं|

By Anisha