आयुष शर्मा

साल 2014 में बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ शादी के बंधन में बंधे आयुष शर्मा शादी के बाद फिल्म जगत के बेहद नामी और प्रतिष्ठित परिवार के दामाद बन गये थे|

अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कई अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद आखिरकार ट्विंकल खन्ना के साथ शादी रचाई, जो कि हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी थी|

कुणाल कपूर

2015 में कुणाल कपूर ने नैना बच्चन के साथ शादी रचाई थी, जो कि रिश्ते में हिंदी फिल्म जगत के बादशाह अमिताभ बच्चन की भतीजी लगती हैं|

सैफ़ अली ख़ान

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ शादी रचाने के बाद पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान बॉलीवुड के बेहद प्रतिष्ठित कपूर खानदान के दमाद भी बन गये थे|

कुनाल खेमू

काफी वक्त तक अभिनेता कुणाल खेमू को सोहा अली खान ने साल 2015 में उनके साथ शादी रचाई थी, जिसके साथ कुणाल खेमू पटौदी खानदान के दामाद भी बन गए थे|

धनुष

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ शादी रचाई थी, जिसके साथ वह थलाइवा के परिवार के दामाद भी बने थे|

फ़रदीन ख़ान

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने अपने दौर की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा माधवानी के साथ शादी रचाई, और मुमताज के परिवार के दामाद बन गए| इनकी शादी साल 2005 में हुई थी|

कुमार गौरव

बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव असल जिंदगी में सुनील दत्त और नरगिस की बेटी नम्रता दत्त के साथ शादी रचाई है, जिसके बाद वह बॉलीवुड के बेहद प्रतिष्ठित परिवार की दामाद भी बन चुके हैं|

अजय देवगन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्शन अभिनेता अजय देवगन ने एक्ट्रेस काजोल के साथ साल 1999 में शादी रचाई थी, और इसी के साथ अभिनेता अजय देवगन अपने जमाने की सुपर स्टार बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा के दामाद भी बन गए|

ऋतिक रौशन

बॉलीवुड के बेहद स्मार्ट और हैंडसम अभिनेता रितिक रोशन ने असल जिंदगी में सुजैन खान के साथ शादी रचाई थी, जो कि अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता संजय खान की बेटी हैं| बताते चलें, इनकी शादी साल 2000 में हुई थी|

अतुल अग्निहोत्री

इस लिस्ट में अगला नाम अतुल अग्निहोत्री का है, जिन्होंने असल जिंदगी में अलवीरा के साथ शादी रचाई है| अलवीरा की बात करें तो, यह कोई और नहीं बल्कि, अभिनेता सलमान खान की बहन और सलीम खान की बेटी हैं|

भरत साहनी

दिल्ली के बेहद जाने-माने और प्रतिष्ठित बिजनेसमैन भरत साहनी ने रिद्धिमा कपूर के साथ शादी रचाई है, जो कि बॉलीवुड के ऋषि कपूर और नीतू कपूर जैसे नामी सितारों की बेटी हैं|

भरत तख्तानी

बॉलीवुड के लिए जनवरी अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल की शादी भरत तख्तानी के साथ हुई है, जो कि एक मशहूर बिजनेसमैन है| अपनी शादी के बाद भरत तख्तानी देवल परिवार के दामाद भी बन चुके हैं|

वैभव वोहरा

धर्मेंद्र की छोटी बेटी आहना की शादी वैभव वोहरा के साथ हुई है, और इस तरह से रिश्ते में बहुत धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के दामाद लगते हैं| बताते चलें, इनकी शादी साल 2014 में हुई थी|

शरमन जोशी

इस लिस्ट में आखरी नाम अभिनेता शर्मन जोशी का है, जिन्होंने असल जिंदगी में प्रेरणा चोपड़ा के साथ शादी रचाई है| प्रेरणा की बात करें तो, वह कोई और नहीं बल्कि, बॉलीवुड के दिग्गजों विलन प्रेम चोपड़ा की बेटी है|

By Anisha