अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेहद मशहूर सितारों की प्रेम कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, उनका ब्रेकअप के साथ अंत हो गया| हालांकि, यह सितारे ना केवल एक दूसरे को काफी पसंद करते थे बल्कि इन सितारों के फैंस भी इन जोड़ियों को काफी पसंद किया करते थे…

शाहिद कपूर और करीना कपूर

बॉलीवुड की कुछ सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में शामिल बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर की लव स्टोरी बिल्कुल किसी फिल्मी कहानी जैसी है| इन दोनों को एक साथ टशन और जब भी मैं जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है, इन दोनों सितारों ने एक दूसरे को लगभग 5 सालों तक डेट किया था, पर जब वी मेट की रिलीज से पहले ही असल जिंदगी में भी इनका ब्रेकअप हो गया|

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी, पर सलमान खान के अधिक एग्रेसिव बिहेवियर की वजह से ऐश्वर्या राय ने उनका साथ छोड़ दिया| इनकी जोड़ी को फैंस ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफिस स्क्रीन भी बेहद पसंद करते थे|

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली

हालांकि, अभी तक असल जिंदगी में कंगना रनौत ने शादी नहीं रचाई है लेकिन उनका नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है, जिनमें अभिनेता आदित्य पंचोली का नाम भी शामिल है| आदित्य पंचोली कंगना रनौत के इतने करीब आ गए थे कि शादीशुदा होते हुए भी उन्होंने एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहना भी शुरू कर दिया था| पर बाद में आपसी अनबन के चलते कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली से अलग होने का फैसला लिया|

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

साल 2003 में 90 के दशक की बेहद मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी रचाई थी, पर लगभग 13 साल के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से अलग होने का फैसला ले लिया और इसके पीछे की वजह करिश्मा कपूर ने घरेलू हिंसा को बताया था|

सूरज पंचोली और जिया खान

बॉलीवुड को एक्ट्रेस जिया खान और एक्टर सूरज पंचोली की लव स्टोरी का अंत बेहद ही दुखद था, क्योंकि जिया खान ने एक अंतिम पत्र लिखकर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसमें उन्होंने अपनी तमाम तकलीफों और खुद की जिंदगी को खत्म करने की वजह लिखी थी, और इस पूरे नोट में उन्होंने सूरज पंचोली को संबोधित किया था|

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

फिल्म बचना ए हसीनो की शूटिंग के दौरान एक्टर रणवीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे| पर कुछ वक्त बाद ही रणवीर कपूर कि जिंदगी में दीपिका की जगह लेने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की एंट्री हो गई, इसके बाद रणवीर और दीपिका का रिश्ता ब्रेकअप के साथ खत्म हो गया|

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ

साल 2009 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान अभिनेता रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच नजदीकियां काफी अधिक बढ़ गई और कुछ वक्त बाद ही रणवीर और कैटरीना एक दूसरे को पसंद भी करने लगे थे| इसी वजह से कैटरीना कैफ और सलमान खान का रिश्ता भी टूट गया था|

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा

फिल्म लव स्टोरी 2050 मैं नजर आई हरमन बवेजा और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, और इसके साथ साथ यह दोनों सितारे रियल लाइफ में भी एक दूसरे को पसंद करने लगे थे| पर तकरीबन 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद, इनका ब्रेकअप हो गया|

By Akash