गुजरते वक्त के साथ हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री काफी मशहूर और बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बन चुकी है, और इसी वजह से आज हिंदी फिल्म जगत से जुड़े यह तमाम सितारे भी लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं| और इसी वजह से आज सितारों के साथ साथ इंडस्ट्री की स्टार किड्स भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही बेहद मशहूर और जाने-माने सितारों की बेटियों से मिलाने जा रहे हैं, जो लुक्स के मामले में आज कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं और इसी वजह से फैन्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि शायद ये जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती है…

शनाया कपूर

हमारी इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की बेहद नामी और प्रतिष्ठित कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली शनाया कपूर का है, जो कि कोई और नहीं बल्कि अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं| शनाया कपूर की बात करें तो, लूट के मामले में वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है, और इसके साथ साथ सोशल मीडिया पर भी शनाया कपूर काफी पॉपुलर है, जहां पर इनके लाखों चाहने वाले मौजूद हैं| और उनके कई फैन्स तो खुद भी उनसे बॉलीवुड में डेब्यू करने की मांग कर चुके हैं और शायद आने वाले समय में वह एक सफल एक्ट्रेस बन सकती हैं|

दिशानी चक्रवर्ती

लिस्ट में अगला नाम अपने दौर के दिग्गज अभिनेता रहे मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती का है, जो आज खूबसूरती के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं| दिशानी चक्रवर्ती भी सोशल मीडिया पर गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं, जिस वजह से उनके लाखों उनके बॉलीवुड डेब्यु का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| जानकारी के लिए बता दे, मिथुन चक्रवर्ती ने कुल 2 बेटियों को गोद लिया था, जिनमें दिशानी का नाम भी शामिल है|

सना पंचोली

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली की बेटी सना पंचोली का नाम की लिस्ट में शामिल है| सना पंचोली भी एक बेहद मशहूर और खूबसूरत सोशल मीडिया सेंसेशन है, जिनकी खूबसूरती के आज लाखों दीवाने मौजूद हैं| लेकिन, अभी तक सना पंचोली ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है और वह आने वाले समय में बॉलीवुड में आने वाली है या नहीं इस बारे में भी कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है|

टीना अहूजा

इस लिस्ट में अगला नाम अपने जमाने के बेहद हैंडसम और जाने-माने अभिनेता रहे एक्टर गोविंदा की बेटी टीना अहूजा का है, जिन्हें लेकर ऐसी खबरें हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नजर आ सकती हैं| टीना अहूजा सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक्स की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है और यह सुंदरता के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती है|

न्यासा देवगन

हमारी इस लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का है, जो आज इंडस्ट्री की कुछ बेहद पॉपुलर और चर्चित स्टार किड्स में शामिल है| लुक्स के मामले में न्यासा देवगन काफी खूबसूरत हैं, और यह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल की वजह से चर्चाओं में छाई रहती है|

By Anisha