फिल्मी दुनिया के सितारे अपने लवर फेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक को लेकर भी आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं और वही बी टाउन में बॉलीवुड सितारों के बीच दोस्ती और दुश्मनी के बहुत से किस से भी काफी मशहूर है | बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां कई सितारों की मोहब्बत को शादी की मंजिल मिली तो वहीं बहुत से सितारों कि मोहब्बत मुकम्मल ना हो सकी और शादी से पहले ही इनका ब्रेकअप हो गया|

हालांकि ब्रेकअप के बाद भी इन सितारों ने अपने पार्टनर के साथ दोस्ती का रिश्ता बरकरार रखा और इतना ही नहीं बॉलीवुड में कई ऐसे भी सितारे मौजूद हैं जोकि ब्रेकअप के बाद अपने एक्स पार्टनर की शादी में भी शामिल हुए थे तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के किन-किन सितारों का नाम शामिल है

रणबीर कपूर और सोनम कपूर इन दोनों सितारों ने एक साथ फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और वही फिल्म के सेट पर ही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी और दोनों के अफेयर की खबरें भी काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला हां वही ब्रेकअप के बाद जब सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोनम कपूर की शादी में अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शामिल हुए थे|

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई है हालांकि करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करने से पहले बिपाशा बसु का नाम बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया के साथ भी जुड़ चुका है और इन दोनों के अफेयर की खबरें काफी मशहूर हुई थी| हालांकि बिपाशा बसु और डीनो मोरिया का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और इन दोनों का ब्रेकअप हो गया |वहीं बिपाशा बसु से ब्रेकअप के बाद भी डीनो मोरिया बिपाशा बसु और करण की शादी में शामिल हुए थे|

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा एक समय में एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी काफी मशहूर हुई थी हालांकि कुछ समय के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था और वही अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह शामिल हुए थे और अनुष्का शर्मा भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में अपने पति विराट कोहली के साथ शामिल हुई थी|

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका और शाहिद कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की पॉपुलर लव स्टोरी में से एक है और यह दोनों एक समय में अपने लव अफेयर को लेकर खूब चर्चाओं में बने हुए थे हालांकि बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया| वही शाहिद कपूर की शादी में तो प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाई थी परंतु प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ शामिल हुए थे|

भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने क्रिकेटर युवराज सिंह एक समय में नेहा धूपिया के साथ रिलेशनशिप में थे हालांकि इन दोनों का ही रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था और कुछ समय के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था| वहीं युवराज सिंह से ब्रेकअप के बाद नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली और नेहा धूपिया की शादी में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड युवराज सिंह भी खुशी खुशी शामिल हुए थे|

By Anisha