अक्सर हम सभी की ऐसी दिली इच्छा होती है के हमारी शादियों में भी सेलेब्रिटीज शामिल हों पर हम ऐसा सोचते है के वो इतने बड़े सितारे है तो उनके पास हमारी शादियों में या इवेंट्स में शामिल होने का वक्त नही होगा| पर हम आपको बता दें के इन इवेंट्स में शामिल होने के लिए इन्हें पहले से इनवाईट करना होता है और एक तय फीस के बाद ये नामी सितारे शादियों बतौर गेस्ट शामिल होते है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ मशहूर बॉलीवुड सितारों की इसी फीस के बारे में बताने जा रहे है…

दीपिका पादुकोण

अपने लुक्स और दमदार एक्टिंग के दम पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज काफी नाम कमा चुकी है और ऐसे में लाखों लोगों के लिए दीपिका पहली पसंद बन चुकी है| पर अगर दीपिका को शादी या फिर किसी इवेंट में अगर आपको बतौर गेस्ट बुलाना हो तो इसके लिए आपको कम से कम भी एक करोड़ रुपये देने पड़ेंगे जिसके बाद आप अपने इवेंट को बेहद यादगार बना सकते है|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड ही नही बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी आज देश की सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में काफी उपर नजर आती है| और यही कारण है के प्रियंका की फीस बेहद ज्यादा है| प्रियंका किसी भी वेडिंग या फिर अन्य इवेंट्स में शिरकत देने के लिए लगभग 2 से 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करती है|

अनुष्का शर्मा

लिस्ट का अगला नाम भी फिल्म जगत का एक बेहद जाना माना और मशहूर नाम है| ये कोई और नही बल्कि बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा है| बता दें के इनकी चंचल मिजाज कर चलते इनकी काफी अधिक डिमांड रहती है और किसी इवेंट में शामिल होने के लिए अनुष्का लगभग 70 से 80 लाख चार्ज करती है|

शाहरुख खान

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से अपनी पहचान रखने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख़ खान कम ही इवेंट्स में शामिल होते है पर जिस भी इवेंट मने या शादी में शाहरुख़ नजर आते है उसके लिए तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करते है| हालांकि कई बार ऐसा देखा जाता है के शाहरुख़ हालातों को देखते हुए अपनी फीस कम भी कर देते है|

कैटरीना

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का है जो के शादियों या इवेंट्स में परफॉरमेंस देती है| बता दें के सिर्फ बतौर गेस्ट नजर आने के लिए कैटरीना लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये लेती है और अगर इन्हें परफॉरमेंस भी देनी होती है तो उसके लिए एक्ट्रेस 2 से 3 करोड़ तक चार्ज करती है|

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया यानि के अक्षय कुमार कम ही किसी पार्टी या इवेंट को अटेंड करते हैं| पर अगर बात करें अक्षय की फीस की तो ये ऐसे किसी इवेंट्स में शिरकत देने के लिए तकरीबन 1 से 2 करोड़ रुपये ही चार्ज करते है| हालाँकि आज अक्षय जिस कदर मशहूर है यह फीस उस हिसाब से अधिक नही है| पर अक्षय को आने के लिए राज़ी करना ही बेहद कठिन होता है|

By Akash