अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो अपनी फिल्मों में खुद ही एक्शन सींस को करते हैं जिस वजह से इनके साथ अलग से फिल्म मेकर्स को अन्य किसी स्टंटमैन को लेने की जरूरत नही पडती है…

अक्षय कुमार

खिलाडी भईया के नाम से बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को अधिकतर एक्शन फिल्मों के लिए ही जाना जाता है| बता दे अपनी ज्यादातर फिल्मों में अक्षय कुमार खुदी एक्शन सींस देना पसंद करते हैं और अपनी एक फिल्म में तो अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर पर सवार होकर भी स्टंट करते देखे गए थे|

टाइगर श्रॉफ

अपने दमदार लुक्स और फिटनेस को लेकर अक्षरी चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने डांस के साथ साथ मार्शल आर्ट के लिए भी जाने जाते हैं| बता दे अपनी कई फिल्मों में टाइगर श्रॉफ को शानदार स्टंट करते देखा गया है|

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम अभिनेता रितिक रोशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं| रितिक रोशन की बात करें तो क्रिश और धूम 2 जैसी कई फिल्मों में इन्होंने खुदी एक्शन सींस दिए हैं और इनमें कई बार रितिक रोशन चोटिल भी हो चुके हैं|

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान अधिकतर अपने रोमांस के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर बात करें एक्शन फिल्मों की तो इनकी कुछ फिल्मों में एक्शन सींस भी देखने को मिलते हैं जय शाहरुख खुद ही करना पसंद करते हैं|

कटरीना कैफ

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और फिट एक्ट्रेसेज में शामिल एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कई बार अपनी फिल्मों में एक्शन सींस करते देखी जा चुकी हैं| इनकी कुछ एक्शन फिल्मों में ‘एक था टाइगर’, ‘फैंटम’ और धूम 3 जैसी फिल्में शामिल हैं|

विद्युत् जामवाल

अभिनेता विद्युत जामवाल इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें मुख्य तौर पर उनके एक्शन सींस के लिए ही जाना जाता है| और साथ ही विद्युत जामवाल को इन सींस में काफी पसंद भी किया जाता है|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं जिन्होंने भारत ही नहीं बल्कि कई फॉरेन फिल्मों में भी काम किया है| बता दे एक्ट्रेस ने कई भारतीय फिल्मों के साथ-साथ फॉरेन फिल्मों में भी दमदार एक्शन सींस किए हैं|

तापसी पन्नू

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस ताप्सी पन्नू अपनी कई फिल्मों में एक्शन सींस करते देखी जा चुकी हैं| जिनमें ‘बेबी’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फ़िल्में शामिल है|

सोनाक्षी सिन्हा

गुजरे वक्त के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्शन सींस करते देखा गया है| बता दे सोनाक्षी सिन्हा ने इनके लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली थी|

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट में शामिल है| दीपिका की बात करें तो फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में इनके तलवारबाजी की काफी तारीफें हुई थी| और इस फिल्म के अलावा बाजीराव मस्तानी और XXX -RETURN OF XANDER CAGE फिल्मों में भी इन्हें दमदार एक्शन सीन्स में देखा गया है|

By Akash