अपनी बेटी की शादी करना हर पिता के लिए उसकी जिंदगी का एक बेहद अहम फैसला होता है, क्योंकि उनके लिए गए इस एक फैसले पर उनकी बेटी की पूरी जिंदगी निर्भर करती है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने ऐसे लड़कों को अपने बेटी का हमसफर चुना है, जो कि बेहद सफल होने के साथ-साथ काफी पैसे वाले भी हैं| इस लिस्ट में शामिल कुछ सितारों के दामाद जहाँ बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बेहद सफल और प्रतिष्ठित बिजनेसमैन है|

रणधीर कपूर

गुजरे जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी बेटी करीना कपूर की शादी पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के साथ की है, जो आज ना केवल एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं बल्कि इसके साथ साथ आज एक बॉलीवुड अभिनेता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं| वहीं दूसरी तरफ, रणधीर कपूर की बेटी करीना भी एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ही है|

प्रेम चोपड़ा

अपने दौर में लाखों फैंस के बीच एक विलेन के रूप में अपनी पहचान रखने वाले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने अपनी बेटी की शादी शरमन जोशी के साथ कराई है, जो कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता है| और इसके अतिरिक्त शर्मन जोशी और प्रेम चोपड़ा एक दूसरे के साथ काफी अच्छा रिश्ता भी रखते हैं|

ऋषि कपूर

अपने जमाने के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेताओं में शामिल रहे ऋषि कपूर ने अपनी बेटी रिधिमा कपूर की शादी भरत साहनी के साथ की है, जो कि एक बेहद नामी और मशहूर बिजनेसमैन के रूप में अपनी पहचान रखते हैं| जानकारी के लिए बता दें. कृष्णा कपूर और भरत साहनी की शादी साल 2006 में हुई थी|

अमिताभ बच्चन

हिंदी फिल्म जगत के महानायक कहे जाने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी इकलौती बेटी श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा के साथ की है, जो कि एक बेहद मशहूर प्रतिष्ठित बिजनेसमैन है| बताते चलें, आज निखिल नंदा अमिताभ बच्चन के साथ ही नहीं बल्कि बच्चन परिवार के तमाम अन्य सदस्यों के साथ भी काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं|

डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया ने अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना की शादी अक्षय कुमार के साथ की है, जो आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद मशहूर और सफल अभिनेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं| बता दे, अक्षय कुमार और डिंपल कपाड़िया आज एक दूसरे के साथ बिल्कुल एक बेटी और मां जैसा रिश्ता रखते हैं|

धर्मेंद्र

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल की शादी भरत तख्तानी के साथ हुई है, जो कि एक सफल और प्रतिष्ठित बिजनेसमैन के रूप में अपनी पहचान रखते हैं|

अनिल कपूर

अपने जमाने के कुछ बेहद मशहूर और जाने-माने बॉलीवुड अभिनेताओं में शामिल रहे अनिल कपूर ने अपनी इकलौती बेटी सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा के साथ कराई है, जो कि एक लंदन बेस्ड बिजनेसमैन है|

By Anisha