अक्सर ही ऐसा कहा जाता है कि किसी भी इंसान के लिए उसका चेहरा उसकी पहली पहचान होती है और इसी की बदौलत वह लाखों लोगों के बीच पहचाना जाता है| पर अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसे लोगों से मिलाने जा रहे हैं, जो फेस कटिंग और लुक्स के मामले में यूनिक तो जरूर है, लेकिन इनका चेहरा काफी हद तक कुछ फेमस बॉलीवुड सितारों से मेल खाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के समकक्ष लोगों की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं…

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के कुछ मोस्ट हैंडसैम और पॉपुलर अभिनेताओं में शामिल एक्टर अक्षय कुमार जैसे हुबहू दिखने वाले एक शख्स, जिनका नाम माजिद मीर है, उनकी तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर सामने आई थी तो बेहद तेजी से वायरल हुई थी| माजिद मीर असल में कश्मीर के रहने वाले हैं|

अजय देवगन

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अजय देवगन के एक समकक्ष की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आती है| हालाँकि, अभी तक इस बात की कोई पुख्ता जानकारी सामने नही आई है, के आखिर ये शख्स कौन है|

 

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक अभिनेता जॉन अब्राहम के हमशक्ल न केवल इस दुनिया में मौजूद है, बल्कि इसके साथ साथ जॉन अब्राहम तो अपने हमशक्ल से मिल भी चुके हैं|उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये खुद ही एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमे उनके साथ उनके हमशक्ल भी नजर आये थे|

सलमान खान

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान के एक हमशक्ल का विडियो बीते कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था| इस शख्स को पाकिस्तान के करांची के एक बाज़ार में देखा गया था, जिसका विडियो बनाकर किसी नें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था|

सैफ अली खान

पटौदी नवाब सैफ अली खान के समकक्ष की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जो काफी अधिक वायरल हुई थी| यह शख्स इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर काम करने एक वर्कर है, जो दिखने में हुबहू सैफ अली खान जैसा दिखता है|

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के जैसी हुबहू दिखने वाली एक लड़की सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिनका नाम प्रिया मुख़र्जी है| दिलचस्प बात ये है के उन्होंने सोनाक्षी नाम से ही अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट भी बना रखा है|

करिश्मा कपूर

90 के दशक की बेहद खूबसूरत और पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जैसी दिखने वाली हिना नाम की एक लड़की का वीडियो बीते कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर फेमस शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म टिकटॉक पर काफी वायरल हुआ था|

ह्रितिक रोशन

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और निर्माता निदेशक शहरयार मुनव्वर सिद्दीकी लुक्स के मामले में काफी हद तक हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रितिक रोशन जैसे लगते हैं|

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम और स्मार्ट अभिनेता रणबीर कपूर आज अपने बेहतरीन लुक्स से कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपना दीवाना बना चुके हैं| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, रणवीर कपूर के एक हमशक्ल भी इस दुनिया में मौजूद थे, जिनका नाम जुनेद शाह था| हालांकि, सिर्फ 26 साल की उम्र में जुनैद हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए|

By Akash