अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे बेहद मशहूर और लोकप्रिय सितारों से मिलाने जा रहे हैं, आज भारत के लाखों लोगों के बीच गजब की लोकप्रियता रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद इन्हें भारत में वोट देने की इजाजत नहीं है…

आलिया भट्ट

बेहद कम उम्र में ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है, जिनकी मां सोनी राजदान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था और इसी वजह से आलिया भट्ट के पास भी ब्रिटेन की नागरिकता है, जिस वजह से उन्हें भारत में वोट करने की इजाजत नहीं है|

अक्षय कुमार

बॉलीवुड की बेहद शानदार और वर्सेटाइल अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में यह बात तो अधिकतर लोगों को पता है कि वास्तव में अक्षय कुमार भारतीय नहीं बल्कि एक कैनेडियन नागरिक हैं| वहीं दूसरी तरफ जहां हमारे भारत के संविधान में दो नागरिकता रखने की इजाजत नहीं है, इस वजह से अक्षय कुमार एक कैनेडियन सिटीजन माने जाते हैं, जिसे उन्होंने खुद ही चुना है और इसी वजह से वह भारत में वोट नहीं कर सकते हैं|

कटरीना कैफ

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्हें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए आज तकरीबन 20 साल से अधिक वक्त गुजर चुका है, लेकिन आज भी वह एंप्लॉयमेंट वीजा की वजह से भारत में रहती हैं और मुख्य रूप से उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है, जिस वजह से उन्हें भारत में वोट देने की इजाजत नहीं है|

जैकलिन फर्नांडीस

मुख्य रूप से श्रीलंका की नागरिकता रखने वाली जैकलिन फर्नांडीस के पिता श्रीलंकन है और उनकी मां मलेशियन है| आज भले ही भारत में जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने के बाद गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जैकलिन फर्नांडीस एक श्रीलंका नागरिक है, जो भारत में वोट नहीं कर सकती|

इमरान खान

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान का है, जो रिश्ते में अभिनेता आमिर खान के भांजे लगते हैं| इमरान खान की बात करें तो, अभिनेता मुख्य रूप से एक अमेरिकन सिटीजन है, जिनके पास भारत की सिटीजनशिप नहीं है और इसी वजह से उन्हें भारत में वोट देने की भी इजाजत नहीं है|

नरगिज़ फाकरी

नरगिस फाखरी बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो एक वक्त अपनी बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत दर्शकों के बीच गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| लेकिन, अमेरिका के न्यूयॉर्क में जन्मी नरगिस फाखरी एक भारतीय सिटीजन नहीं होने की वजह से यहां पर वोट नहीं दे सकती|

काल्कि कोचलिन

भारत के पांडिचेरी में जन्मी एक्ट्रेस कल्की कोचलीन एक भारतीय होने के बावजूद भारत में वोट नहीं दे सकते, क्योंकि उनके माता-पिता दोनों ही एक फ्रेंच नागरिक है, जिन्होंने बाद में भारत में बसने का फैसला लिया था, पर इनके पास नागरिकता आज भी फ्रांस की ही है|

सनी लियॉन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोन आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत की यह पॉपुलर एक्ट्रेस यहां पर वोट नहीं कर सकती हैं, क्योंकि इनके पास कैनेडियन और अमेरिकन सिटीजनशिप तो मौजूद है, लेकिन भारत की नहीं|

By Akash