बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की तरह ही उनके बच्चे भी काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं और  इंडस्ट्री के ज्यादातर  स्टार किड्स   अपने माता-पिता  और दादा दादी  की तरह ही फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर बनाए हैं और वही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स मौजूद है जिन्होंने कैरियर के साथ-साथ अपने माता-पिता और दादा के नाम को भी अपना नाम बनाया है और आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने बच्चों का नाम अपने पिता के नाम पर रखा है  तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है

रणबीर कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के  जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है  और रणवीर कपूर कपूर फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और जब रणबीर कपूर का जन्म हुआ था तब  उनके दादा राज कपूर बेहद खुश हुए थे क्योंकि  रणबीर कपूर के  जन्म के बाद राज कपूर पहली बार दादा बने थे  और इसी ख़ुशी में रणबीर कपूर का नाम  उनके दादा राज कपूर के नाम पर ही रखा गया है और राज कपूर का वास्तविक नाम भी रणबीर राज कपूर था  और इसी नाम पर रणबीर कपूर का नाम रखा गया था|

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और करिश्मा कपूर ने भी अपने बेटे को अपने दादा राज कपूर का नाम दिया है और करिश्मा कपूर ने अपने बेटे का नाम रखा है कियान राज कपूर  और कियान  दिखने में बेहद ही हैंडसम और क्यूट नजर आता है और अक्सर ही करिश्मा कपूर को अपने बेटे कियान  और बेटी समायरा के साथ स्पॉट  किया जाता है|

बॉबी देओल

बॉलीवुड के  जाने-माने एक्टर बॉबी देओल दो बेटों की माता पिता बन चुके हैं और  बॉबी देओल ने अपने बड़े बेटे का नाम आर्यमान देओल रखा है  लेकिन बॉबी देओल अपने बेटे का नाम अपने पिता  धर्मेंद्र के नाम पर रखना चाहते थे लेकिन परिवार  वालों के मना करने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया लेकिन साल 2006 में जब बॉबी देओल के छोटे बेटे का जन्म हुआ तो उन्होंने अपनी इस  अधूरी ख्वाहिश को पूरा किया  और बॉबी देओल ने अपने छोटे बेटे का नाम धर्म सिंह देओल  रखा है और आपको बता दें धर्मेंद्र का पूरा नाम भी धर्मेंद्र सिंह देओल ही है|

करण जौहर

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों के पिता बने थे और करण जौहर ने अपनी बेटी का नाम रूही  रखा है और बेटे का नाम यश जौहर रखा है और आपको  बता दे करण जौहर ने अपने दोनों ही बच्चों का नाम अपने माता-पिता के नाम पर रखा है और  करण जौहर की  मां का नाम हूरी जौहर है  और  करण जौहर ने इसी नाम का उल्टा करके अपनी बेटी का नाम  रूही रखा है और वही अपने स्वर्गीय पिता यश  जौहर  के नाम पर  उन्होंने अपने बेटे का नाम यश जौहर रखा है|

एकता कपूर

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर बिना शादी के ही सरोगेसी की मदद से एक बेटे की मां बन चुकी है और एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रावी  कपूर रखा है जो की एकता ने अपने पिता जीतेन्द्र के नाम प पर रखा है क्योंकि  अभिनेता जितेंद्र का असली नाम भी रवि कपूर है और इसी नाम पर एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रावी कपूर रखा है |

 

By Anisha