आज जब एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली सितारों की बात आती है तो, इसमें सबसे पहले सितारों के लुक्स की बात की जाती है, क्योंकि पर्दे पर अभिनय के अलावा लुक ही ऐसी चीज होती है, जिस पर लोगों की नजर जाती है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही अभिनेताओं से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने खुद को और अधिक यंग और हैंडसम दिखाने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट ही नहीं बल्कि ट्रांसप्लांट और सर्जरी तक करा रखी है|

सलमान खान

हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार सलमान खान ने आज अपने दमदार लुक्स और बेहतरीन अभिनय के दम पर लाखों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है, पर अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया जाता है कि अभिनेता सलमान खान अपना हेयर ट्रांसप्लांट करा चुके हैं और इसके अलावा उन्होंने बोटॉक्स और चीक फिलर्स भी करवाया है|

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है, जो आज अपने बेहद स्मार्ट और हैंडसम लुक्स के लिए जाने जाते हैं| प्राप्त जानकारियों की माने तो, अपनी शादी से पहले अभिनेता ने अपनी हेयरलाइन ठीक कराई थी, जिसके लिए उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया था|

आमिर खान

लिस्ट में शामिल अगला नाम हमारे हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है, जो आज 56 साल के हो चुके हैं| आमिर खान की बात करें तो, अभिनेता ने अपने चेहरे की झुर्रियों को खत्म कराने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करा रखी है|

अक्षय कुमार

 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार वैसे तो अपने लुक्स के साथ साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं,लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, अपनी बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए अभिनेता ने अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था, जिसके बाद उनके लुक्स में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला|

सैफ अली खान

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान आज इंडस्ट्री के एक सक्सेसफुल अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं, जिनकी उम्र आज 52 साल हो चुकी है| पर, लुक्स के हिसाब से देखने पर आज अभिनेता की उम्र इतनी अधिक नहीं लगती है, क्योंकि सैफ अली खान बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया हुआ है|

शाहिद कपूर

बॉलीवुड की कई सफल और शानदार फिल्मों में नजर आ चुके इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर का नाम इस लिस्ट में देखकर आपको शायद थोड़ी हैरानी होगी| पर आपको बता दें, कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी जानकारियां सामने आ चुके हैं कि अभिनेता ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी करा रखी है|

शाहरुख खान

हमारी इस लिस्ट में शामिल आखरी नाम किंग खान के नाम से अपने लाखों फैंस के बीच खुद की पहचान रखने वाले इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान का है, जिनकी उम्र आज 50 के पार हो चुकी है| ऐसे में शाहरुख खान के बारे में ऐसा बताया जाता है कि उन्होंने बिटॉक्स ट्रीटमेंट कर आया है और इसके अलावा खुद को यंग दिखाने के लिए अभिनेता ने कुछ इंजेक्शन भी लिए हैं|

By Anisha