हम सभी के अंदर कई सारी खूबियाँ और खामियां होती है और हमारी आपकी तरह टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के एक्टर्स-एक्ट्रेसेज भी इससे अछूते नही होते| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जो शारीरिक खामियों के बावजूद भी बिना रुके अपने सपनों को जी रहे हैं| तो चलिए हम एक एक करके बताते इन सितारों के बारे में…

सुधा चंद्रन

टीवी के कई बड़े और फेमस सीरिअल्स में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सुधा चन्द्रन से इस लिस्ट की शुरुआत होती है| हम आपको बता दें के सुधा नें अपने एक पैर को सडक दुर्घटना के दौरान गवा दिया था| पर इसके बावजूद भी ये आज खुद को और अपने सपनों को किसी भी तरह की बंदिशों में नही रखती हैं| साथ ही जानकारी के लिए बता दें के सुधा नें अपने भरतनाट्यम के शौक को भी किया है|

राणा डग्गुबती

राणा डग्गुबती नें सुपरहिट फिल्म बाहुबली में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिलों को जीता है और आज भी इनकी यह पहचान कायम है| पर इस बात की जानकारी कम ही लोगों को है के राणा डग्गुबती की एक आँख की रौशनी जा चुकी है| बता दे के बचपन में हुई एक बीमारी के चलते इन्होने अपनी एक आँख की रौशनी खो दी थी| पर आज  इनकी दमदार एक्टिंग को देखने के बाद यह कहना बेहद मुश्किल है|

अर्शी खान

बिग बॉस फेम और मशहूर एक्ट्रेस आर्शी खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| आर्शी की बात करें तो इनके चेहरे पर एक काला दाग है जो के इनके माथे पर है| पर इसके साथ ही ये अपनी जिंदगी जी रही है| और इसकी वजह से कभी भी इन्होने अपना आत्मविश्वास कम नही होने दिया है| बता दे के अक्सर ही अर्र्शी इस दाग को अंदर रखने के लिए बीएस उसे अपने बालों के नीचे कर लेती हैं|

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु का नाम आज इंडस्ट्री की कुछ सबसे बोल्ड और हॉट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है| और यही कारण है के आज इंडस्ट्री से इतने लम्बे वक्त से दूर होने के बाद भी इनकी पॉपुलैरिटी कम नही हुई है| पर हम आपको बता दें के बिपाशा के घुटनों में वर्कआउट के दौरान चोट आ गयी थी| और इस वजह से इनके घुटनों की स्थिति किसी 65 वर्षीय महिला के घुटनों जैसी हो चुकी है|

इलियाना डिक्रूज

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपना नाम बनाने वाली एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज़ एक वक्त डिप्रेशन में चली गयी थी जिसके चलते ये डिस्मोर्फिक डिसऑर्डर का शिकार हो गयी थी| इस डिसऑर्डर की बात करें तो इसमें शरीर के निचले हिस्से का वजन अचानक से तेजी से बढने लगता है|

ऋतिक रोशन

विदेशों तक अपने हैंडसम लुक्स के लिए जाने जाने वाले एक्टर हृतिक रोशन का नाम भी इस लिस्ट में है और हृतिक की इस अनोखी बात की जानकारी हम में से कई लोगों को पहले से भी है| दरअसल हृतिक के एक हाथ में दो अंगूठे है और कई बार ये फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं|

 

By Akash