अक्सर ऐसा कहा जाता है के इंसान के लुक्स ही दुसरे इंसान पर उसका सबसे पहला प्रभाव होते है और लुक्स में सबसे पहले जिन चीज़ों पर ध्यान दिया जाता है वो इंसान की हाइट होती है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हमने कुछ ऐसी अभिनेत्रियों को शामिल किया है जिनकी हाइट काफी अच्छी है और कुछ की तो अभिनेताओं से भी अधिक है…

शिल्पा शेट्टी

अपने वक्त की बेहद खूबसूरत और जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज एक लम्बे वक्त से एक्टिंग और फिल्मों की दुनिया से दूर है| पर आज भी शिल्पा अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिये अपने फैन्स से जुडी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोस भी ये शेयर करती रहती है| बता दें के ये अपनी फिटनेस पर ख़ासा ध्यान देती है और यही कारण है के इनकी हाइट भी काफी अच्छी है| शिल्पा 5 फीट 6 इंच लम्बी है|

कटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को कई बार उनके लुक्स के कारण ही जाना जाता है और अक्सर अपनी हाइट को लेकर ये सुर्ख़ियों में आ जाती है| बता दें के कई बॉलीवुड एक्टर्स को भी हाइट के मामले में कैटरीना पीछे छोडती है| बात करें अगर कैटरीना की हाइट की तो ये 5 फीट 7 इंच लम्बी है|

दीपिका पादुकोण

एक और फिल्म इंडस्ट्री की बेहद जानी मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं दीपिका पादुकोण जिन्हें उनके लुक्स के लिए जाना जाता है| बात करें अगर दीपिका के लुक्स की तो इसमें इनकी हाइट का बहुत ही बड़ा हाथ है| बता दें के दीपिका की हाइट भी 5 फीट 7 इंच है जिसके चलते इनके ऊपर कई साड़ी ड्रेसेज बेहद खूबसूरत लगती है|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के साथ साथ कई हॉलीवुड फ़िल्में भी अपने नाम करने वाली जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पूर्व मिस वर्ल्ड भी रह चुकी है| बता दें के अपने दमदार लुक्स और फिजिक के चलते इन्हें एक अलग पहचान मिली हुई है और अगर इनकी हाइट की बात करें तो ये 5 फीट 5 इंच लम्बी है|

अनुष्का शर्मा

एक और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने दमदार लुक्स के चलते चर्चाओं का विषय बनी रहती है| बात करें अगर अनुष्का की हाइट की तो इनकी लम्बाई तकरीबन 5 फीट 6 इंच है और इसीलिए इनके ऊपर कई कास्ट्यूम्स भी काफी फिट दिखती है|

सोनम कपूर

बॉलीवुड के मजनू भाई यानि अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी फिल्म जगत में अपना सफल डेब्यू कर चुकी है| वहीँ अगर बात करें सोनम की हाइट की तो ये फिल्म जगत की सबसे लम्बी अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी सबसे उपर नजर आती है| सोनम की हाइट 5 फीट 9 इंच है|

सुष्मिता सेन

आज एक लम्बे वक्त से फिल्म जगत से दूरी बना चुकी पूर्व मिस वर्ल्ड रही एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी उनकी हाइट के लिए जाना जाता है| बता दें के सुष्मिता सेन भी दिखने में बेहद खूबसूरत है और साथ ही ये भी अपनी फिटनेस पर ख़ासा ध्यान देती है| बता दें के सुस्मिता की लम्बाई 5 फीट 7 इंच है|

By Akash