साल 2020 के ही तरह   साल 2021 भी  अपने साथ बुरा दौर लेकर आया है और इस साल  करोना  महामारी की वजह से न जाने कितनी जिंदगियां मौत के मुंह में समा गई तो वही न जाने कितने परिवार बिखर गए और इसका प्रभाव  हमारे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी देखने को मिला है और इस साल  फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे  इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए और आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जोकि साल 2021 में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं  तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शुमार है

सुरेखा सिकरी:-

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सुरेखा सिकरी अभी हाल ही में  बीते 16 जुलाई 2021 को कार्डियक अरेस्ट के चलते इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई| बता दे सुरेखा सिकरी को  टीवी सीरियल बालिका वधू में दादी के किरदार से सबसे ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई थी  और इसके अलावा सुरेखा ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया था और उन्हें तीन बार नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका था|

दिलीप कुमार:-

बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले   दिग्गज  सुपरस्टार दिलीप कुमार भी आज हमारे बीच नहीं है और दिलीप कुमार इसी महीने बीते 7 जुलाई 2021 को अपनी अंतिम सांस लिए थे  और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए| बता दे दिलीप कुमार साहब को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी|

राज कौशल:-

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा मंदिरा बेदी के पति और फिल्म डायरेक्टर राज कौशल  30 जून 2021 को अपनी अंतिम सांस लिए  और हार्ट अटैक के चलते  महज 49 साल की उम्र में ही  राज कौशल भी इस दुनिया को अलविदा कह गए|

पूवाचल खादर:-

मलयालम सिनेमा के जाने-माने गीतकार व कवि पूवाचल खादर ने बीते 22 जून  2021 को अपनी अंतिम सांस ली  और 73 साल की उम्र में  पूवाचल खादर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए|

यशपाल शर्मा:-

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज यशपाल शर्मा  भी अब इस दुनिया में नहीं है और  बीते 13 जुलाई 2021 को हार्ट अटैक के चलते 66 साल की उम्र में यशपाल शर्मा इस दुनिया को अलविदा कह गए |

माधव मोघे:-

हिंदी सिनेमा जगत के  मशहूर अभिनेता व मिमिक्री आर्टिस्ट  माधव मोघे बीते 12 जुलाई 2021 को अंतिम सांस लिए  और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए|

अरविंद राठौड़:-

गुजराती फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अरविंद राठौड़  ने बीते 2 जुलाई 2021 को अपनी अंतिम सांस लिए  और 83 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए|

टप्पू मिश्रा:-

मशहूर उड़िया गायिका और प्लेबैक सिंगर टप्पू मिश्रा का नाम भी लिस्ट में शुमार है और   टप्पू  मिश्रा बीते 19 जून 2021 को  कोरोनावायरस के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गई|

चंद्रशेखर वैद्य:-

रामानंद सागर की रामायण में सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य  बीते 16 जून 2021 को अपनी अंतिम सांस लिए और 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए|

मिल्खा सिंह:-

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने  बीते 18 जून 2021 को अपनी अंतिम सांस ली  और 91 साल की उम्र में कोरोनावायरस के चलते मिल्खा सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए|

राजीव कपूर:-

कपूर परिवार से नाता रखने वाले बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता व डायरेक्टर  राजीव कपूर बीते 9 फरवरी 2021 को अपनी अंतिम सांस लिए और हार्ट अटैक के चलते बेहद ही कम उम्र में राजीव कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए|

श्रवण राठौड़

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार श्रवण राठौर बीते 22 अप्रैल 2021 को  कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गए|

बिक्रमजीत कंवरपाल:-

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल भी  कोरोनावायरस के चलते  बीते 1 मई 2021 को 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए|

 

By Anisha