बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर बोनी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी लाइमलाइट में बने रहते हैं| बोनी कपूर ने बीते 11 नवंबर 2022 को अपना 67 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है और बोनी कपूर के जन्मदिन के खास अवसर पर हम आपको इनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं|

बोनी कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने दो शादियां रचाई है जिसमें से पहली शादी इन्होंने मोना शौरी के साथ की थी और इस शादी से बोनी कपूर के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए| वही शादीशुदा होने के बावजूद भी बोनी कपूर का दिल बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी पर आ गया था और श्रीदेवी भी बोनी कपूर को पसंद करने लगी थी और जब बोनी कपूर और श्रीदेवी का प्यार परवान चढ़ा तब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया|

ऐसे में बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक देकर साल 1996 में बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के साथ शादी रचा ली| वही बोनी कपूर के इस फैसले से उनके बेटे अर्जुन कपूर का दिल टूट गया था | एक समय में तो अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर से बेतहाशा नफरत ही करने लगे थे और यही वजह थी कि माता-पिता के अलग होने के बाद अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर अपनी मां मोना के साथ रहने लगे|

अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर की दूसरी शादी को लेकर खुलासा करते हुए बताया था कि,” मेरे पिता ने जब दूसरी शादी की थी तब मैं काफी दुखी हो गया था और इस दौरान मुझे काफी तनाव से गुजरना पड़ा था| उन्होंने आगे यह भी कहा कि,” मैं जब बड़ा हो रहा था उस वक्त मेरे माता पिता ने अलग होने का फैसला कर लिया और वह समय मेरे लिए बहुत ही ज्यादा कठिन था क्योंकि मैं स्कूल में पढ़ने जाता था और उस समय मेरे सभी दोस्त मुझसे एक ही सवाल पूछते थे कि नई मां होने पर कैसा महसूस हो रहा है..? या फिर मेरे दोस्त यह कहकर मुझे चिढ़ाते थे कि तेरी तो नई मां आई है.. इस तरह की बातें मुझे काफी ज्यादा संवेदनशील बना रही थी परंतु मैंने इन सभी चीजों का सामना किया है|

अपने इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत करते हुए बताया था कि,” मेरे पिता ने जब दूसरी शादी कर ली उसके बावजूद भी मेरी मां ने कभी भी मुझे पिता को लेकर भड़का या नहीं और मेरी मां की परवरिश हमेशा मेरे दिमाग में है| उन्होंने मुझे हमेशा यही समझाया कि हमेशा अपने पिता के साथ खड़े रहना |

मां का यह कहना था कि मेरे पिता ने जो भी किया वह अपने प्यार के लिए किया और इस वजह से मैं अपने पिता का हमेशा सम्मान करता हूं क्योंकि उन्हें जिंदगी में दोबारा प्यार हुआ और उन्होंने अपने प्यार के लिए हमारे साथ ऐसा किया| गौरतलब है कि कपूर और अंशुला कपूर की मां मोना शौरी अब इस दुनिया में नहीं है और साल 2012 में कैंसर की जंग हारने के बाद वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई थी|

वहीं साल 2018 में बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का भी निधन हो गया था और श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी अपने पिता के बेहद करीब आ गए और इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन कपूर अपने पिता और फैमिली का सपोर्ट सिस्टम बने|

वहीं इस घटना के बाद अर्जुन और बोनी कपूर के रिश्ते में भी काफी सुधार आया है और इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है| अर्जुन कपूर अपने स्टेप सिस्टर जानवी कपूर और खुशी कपूर से भी बेहद प्यार करते हैं और चारों भाई बहन आपस में काफी खास और स्ट्रांग बॉडी शेयर करते हैं|

By Anisha