एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती और बहुत कम ही ऐसे लोग होते हैं जिनका ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाने का सपना साकार हो पाता है और ज्यादातर लोगों का स्टार बनने का सपना अधूरा ही रह जाता है जिसके बाद बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो कि अपनी जिंदगी में वापस लौट जाते हैं तो वही बहुत ऐसे भी लोग मौजूद हैं जोकि गलत राह चुन लेते हैं |

आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में सफलता पाने के लिए अपना जेंडर तक चेंज करवाया है जिसके बाद सफलता की ऊंचाइयों को छुएं है | तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है

बॉबी डार्लिंग (Bobby Darling)

इस लिस्ट में पहला नाम टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी बॉबी डार्लिंग का शामिल है और आपको बता दे बॉबी डार्लिंग ने अपना जेंडर चेंज करवाया है दरअसल बॉबी डार्लिंग का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और इनका नाम पंकज शर्मा हुआ करता था| तकरीबन 10 साल तक लड़कों की तरह जिंदगी बिताने के बाद पंकज शर्मा के व्यवहार में अचानक परिवर्तन आने लगा जिसके बाद उन्होंने साल 2010 में अपना जेंडर चेंज करवा कर पुरुष से महिला बन गए और आज पंकज शर्मा पूरी दुनिया में बॉबी डार्लिंग के नाम से मशहूर है|

गौरी अरोड़ा (Gauri Arora)

इस लिस्ट में अगला नाम गौरी अरोड़ा का शामिल है जो कि आज एक जानी-मानी मॉडल के तौर पर जानी जाती है हालांकि गौरी अरोड़ा का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और इनका नाम गौरव अरोड़ा था पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने से पहले गौरव अरोड़ा अपने जेंडर चेंज करवा कर गौरी अरोड़ा बन गए थे| गौरी अरोड़ा टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो स्प्लिट्सविला और ‘इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल ‘ में भी नजर आ चुकी है|

शिनाता सांघा (Shinata Sangha)

इस लिस्ट में अपना नाम शिनाता सांघा का शामिल है जोकि दक्षिण एशिया की एक पॉपुलर ट्रांसजेंडर मॉडल है| आपको बता दें शिनाता सांघा साल 2010 से लेकर 2012 तक विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है|

गजल धालीवाल (Gazal Dhaliwal)

इस लिस्ट में अपना नाम गजल धालीवाल का शामिल है जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक लेखक और अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है| गजल धालीवाल का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था परंतु इन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा कर लड़का से लड़की बन गई थी |

निक्की चावला (Nikkiey Chawla)

लिस्ट में अगला नाम निक्की चावला का शामिल है और निक्की चावला का जन्म भी एक लड़के के रूप में हुआ था परंतु उन्होंने साल 2009 में अपने जेंडर चेंज करवा कर लड़का से लड़की बन गई थी और आज निक्की टेलीविजन की मशहूर अदाकारा है|

अंजलि लामा (Anjali lama)

लिस्ट में अगला नाम अंजली लामा का शामिल है और अंजलि लामा का जन्म भी लड़के के रूप में हुआ था परंतु इन्होंने भी अपना जेंडर चेंज करवाने का फैसला किया और नवीन वाहिबा से अंजली लामा बन गए वही अंजली लामा को इसके लिए अपने परिवार के भी खिलाफ जाना पड़ा था परंतु उनके इस फैसले में उनकी मां ने हमेशा उनका सपोर्ट किया|

By Anisha