फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों को अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों की वजह से भी सुर्खियों में देखा जाता है, क्योंकि सितारों के फैन्स इनकी निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स में काफी दिलचस्पी रखते हैं और उन्हें जानने के लिए बेहद उत्सुक भी रहते हैं|

ऐसे में आज के अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जो इन दिनों अपने लव अफेयर और रिलेशनशिप से जुड़ी खबरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं और इन्हें अपने पार्टनर को डेट करते हुए एक लंबा वक्त भी गुजर चुका है| लेकिन, इन सितारों ने अभी तक शादी का फैसला नहीं लिया है और न ही पुख्ता तौर पर अपनी शादी को लेकर कोई भी जानकारी साझा की है| पर फैन्स इनकी शादी का काफी वक्त से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं…

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और चर्चित कपल्स में शामिल एक्टर अर्जुन कपूर और एक्टर्स मलाईका अरोरा का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले देखकर आपको शायद ही हैरानी हुई होगी, जो बीते साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| पर, इन दोनों ही सितारों ने अभी तक शादी को लेकर पुख्ता तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है| पर वहीं दूसरी तरफ, उम्र के फसलों की वजह से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई बार अपने रिलेशनशिप को लेकर ट्रोलिंग का शिकार भी होते नजर आते हैं|

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो बीते तकरीबन 3 सालों से एक फेमस मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही है और उम्र में सुष्मिता उनसे लगभग 15 साल बड़ी है| लेकिन, इतने सालों की डेटिंग के बाद भी सुष्मिता सेन के मुताबिक अभी उन्होंने शादी के लिए कुछ नहीं सोचा है|

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद स्मार्ट और हैंडसम अभिनेता अर्जुन रामपाल बीते साल 2018 से दक्षिण अफ्रीका की फेमस मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं| काफी कम समय बाद ही इन दोनों ने एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की भी शुरुआत की थी, जिसके बाद साल 2019 में अर्जुन और ग्रेबिएला एक बेटे के पेरेंट्स भी बने थे, जिनका नाम एरिक है और आज यह दोनों मिलकर में बच्चे की परवरिश भी कर रहे हैं| पर, अभी तक इन्होंने शादी के लिए किसी भी तरह की प्लानिंग नहीं की|

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अरबाज खान का बीते साल 2017 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक हुआ था, जिसके बाद अरबाज खान की मुलाकात एक बेहद खूबसूरत और फेमस मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी से हुई थी| इसके बाद से अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं, और यह दोनों अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी खबरों और सुर्खियों में भी छाए रहते हैं| लेकिन, अभी तक इन्होंने शादी की प्लानिंग नहीं की है|

By Akash