बीते 7 और 8 मार्च को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया और इस वक्त हर तरफ होली के त्यौहार से हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है| बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक के सेलेब्स ने धूमधाम से रंगों का त्योहार होली अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया और वही भारतीय क्रिकेट टीम में भी होली की धूम देखने को मिली|

भारतीय क्रिकेटर ने रंगों के इस त्यौहार का बहुत ही धूमधाम से जश्न मनाया और सभी क्रिकेटर्स रंगों में शराब नजर आए| बता दे वूमेन प्रीमियर लीग में इंडियन क्रिकेटर्स विदेशी खिलाड़ियों के साथ होली का त्योहार जमकर सेलिब्रेट किया और इसके अलावा चौथे टेस्ट मैच से पहले भी टीम इंडिया के तमाम क्रिकेटर्स ने मिलकर धूमधाम से होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)


बीते 7 मार्च 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ,विराट कोहली, शुभ्मन गिल, श्रेयस अय्यर और कई अन्य क्रिकेटर बस में रंगों का त्योहार होली सेलिब्रेट करते हुए नजर आए| क्रिकेटर्स के होली सेलिब्रेशन के कई वीडियोस और तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मचा रही है और वही भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिकेटर्स के होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो पोस्ट किया है | इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और शुभ्मन गिल तक कितना धूमधाम से होली का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं |

होली के मौके पर तमाम क्रिकेटर रंगों में सराबोर दिखे और इनके चेहरे पर होली के जश्न की खुशी साफ दिखाई दे रही है| शुभ्मन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है यह वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के बस में बनाया गया है| इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडियन क्रिकेट टीम के कई स्टार क्रिकेटर होली का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं और इतना ही नहीं होली के गीतों पर यह सभी झूम कर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

इंडियन क्रिकेटर्स के होली सेलिब्रेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट करके अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं| शुभ्मन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं और वह गाना गाते हुए देखे जा सकते हैं| वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभ मंगल विराट कोहली पर पीछे से गुलाल उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और सभी फुल मस्ती मूड में देखे जा सकते हैं|

शुभ्मन गिल के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में भारतीय क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर नजर आ रहे हैं जिसमें मोहम्मद सिराज, चेतेश्वर पुजारा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे कई नाम शामिल है|

भारतीय क्रिकेटर इशान किशन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें ईशान किशन भारतीय क्रिकेटर्स के साथ रंगों में सराबोर दिखाई दे रहे हैं और पूरे उत्साह के साथ होली का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं| सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तमाम तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय क्रिकेटर ने इस साल बहुत ही धूमधाम से होली का जश्न मनाया है|

By Anisha