प्रेमिका- मैं बड़ी देर से बोर हो रही हूँ,
चलो हम दोनों छुपा-छुपी का खेल थोड़ी देर खेलते हे…!
अगर आप ने मुझे ढूंढ लिया तो हम दोनों शॉपिंग करने चलेंगे…!
प्रेमी- और अगर मैं तुम्हे नही ढूंढ पाया तो क्या…?
प्रेमिका- अरे डरो मत यार में गेट के पीछे ही छुपुंगी…!!

प्रेमी- क्या तुम्हें पता है कि संगीत में इतनी ताकत होती है
कि पानी भी गरम हो जाता है….!
प्रेमिका- हां हाँ जरूर, क्यों नहीं जानता…!
सोचो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल (उबल) सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं…!!

एक बार की बात है एक लड़के को एक लड़की से प्यार हुआ…!
देर रात को लड़का रोज लड़की को फोन किया करता था….
एक बार फोन लड़की की मम्मी ने उठा लिया….!
लड़का धोड़ा घबराते हुए बोला- आंटी जी पायल है क्या…?
आंटी ने झट से जवाब दिया- हाँ है न दोनों पैरों में है और चप्पल भी है…!!


लड़की- जानू मैं तुमसे बहुत नाराज हूँ
लड़का- क्यों डार्लिंग ऐसा क्यों
लड़की- क्योंकि तुम बहुत ही गंदे हो
लड़का- मैंने ऐसा क्या किया मेरी जान
लड़की- तुम तो मुझे मनाते भी नहीं हो
लड़का- तो तू क्या दिवाली है जो मनाऊँ

 

लड़कियों से कभी प्यार न करना क्योंकि..
दिखती तो हैं हीर की तरह,
पर लगती हैं खीर की तरह,
हमारे दिल में चुभती हैं तीर की तरह,
और अंत मैं छोड़ जाती हैं एक फकीर की तरह…!!

 

पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा…
पत्नी – बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति – 98…पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी – अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
सन्नाटा…छा गया!

 

पत्नी- अजी, एक बात बताओ
आदमी के मरने के बाद स्वर्ग में अप्सरा मिलती है तो
औरत को क्या मिलते है?पति- बंदर मिलते है बंदर
पत्नी- ये तो गलत बात है,
तुम्हें तो यहाँ भी अप्सरा और वहाँ भी अप्सरा,
और हमें तो यहाँ भी बंदर और वहाँ भी बंदर…!!

 

कुछ लोग काम ही डाँट खाने वाले करते हैं…!
जब wife ने एक बार कह दिया,
कि वो 5 मिनट में तैयार हो जायेगी,
तो फिर 15 mint बाद पूछने की ज़रूरत क्या है कि,
ओर कितना टाइम लगेगा…!!

 

टीचर- कल स्कूल क्यों नहीं आया?
पप्पू- सर मैं बीमार था!
टीचर- अच्छा तो डॉक्टर वाली पर्ची लेकर आना!
पप्पू- सर मैंने तो झाड़ा लगवाया था…!!

 

गांव की महिला ट्रेन में अपने बच्चे का
लंगोट बदल रही थी….!
ये देखकर एक शहर की महिला बोली…
महिला- Huggies नहीं है क्या….?
गांव की महिला- नहीं दीदी, सिर्फ मुतिस है…!!

 

एक दिन पिंकी ने पांच साल के बच्चे को सिगरेट पीते हुए देखा…
पिंकी बच्चे से- क्या तुम्हारे पेरेंट्स को मालूम है
कि तुम सिगरेट पीते हो?
बच्चा धुआं छोड़ते हुए- मोहतरमा, क्या आपके शौहर को मालूम
है कि आप एक गैर मर्द से बातें कर रही हैं…!!

4-4 साल के बच्चे गाते फिर रहे हैं….
“छोटी ड्रेस में बॉम्ब लगदी मैनू”
साला जब हम 4 साल के थे तो 1 ही शब्द याद था….
और वही गाते थे “शक्ति..शक्ति..शक्तिमान”

By Akash