वर्तमान समय में आज हमारे देश में ऐसे कई बेहद लोकप्रिय और मशहूर उद्योगपति परिवार मौजूद है, जो आज लोकप्रियता के मामले में कई सेलिब्रिटीज को टक्कर देते हैं और अक्सर ही इन्हें किसी न किसी वजह से खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| ऐसे में अपनी आज के इस पोस्ट के जरिए हम आपको हमारे देश के कुछ ऐसे ही बेहद लोकप्रिय और मशहूर उद्योगपति परिवारों की बहुओं से मिलाने जा रहे हैं और इसके साथ-साथ अपनी इस पोस्ट में हम उनकी कुछ तस्वीरें भी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं…

श्लोका मेहता अंबानी

हमारी इस लिस्ट में शामिल सबसे पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के परिवार की बहू श्लोका मेहता अंबानी का है, जिन्होंने बीती 9 मार्च, 2019 की तारीख को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ शादी रचाई थी और अपनी इस शादी से बीते साल 2020 में श्लोका मेहता अंबानी एक बेटे की मां भी बन चुकी हैं, जिनका नाम पृथ्वी अंबानी है|

परिधि श्रॉफ अडानी

हमारे देश के कुछ सबसे अमीर और प्रतिष्ठित उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुके बिजनेसमैन गौतम अडानी की बहू परिधि श्रॉफ अदानी भी इस लिस्ट में शामिल है, जिनकी शादी गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अदानी के साथ हुई है और आज वह अदानी परिवार की बहू होने के साथ-साथ एक लॉयर के तौर पर भी खुद की पहचान रखती हैं|

अनुश्री जिंदल

हमारी इस लिस्ट में शामिल अगला नाम अनुश्री जिंदल का है, जो जेएसडब्ल्यू ग्रुप के अध्यक्ष सज्जन जिंदल के बेटे पार्थ जिंदल की पत्नी है| आपकी जानकारी के लिए बता दें, पार्थ जिंदल ने बीते साल 2016 में अनुश्री के साथ शादी रचाई थी और अपनी शादी से बाद अभी हाल ही में बीते साल 2019 में दोनों अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं|

कृशा शाह अंबानी

अंबानी परिवार की एक और बहू कृशा शाह अंबानी भी हमारे इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अभी हाल ही में बीते साल 2022 में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी के साथ शादी रचाई है| आपको बता दें, कृशा शाह अम्बानी ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अपनी डिग्री कंप्लीट की है और वर्तमान समय में वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है|

नताशा पूनावाला

इस लिस्ट में शामिल अगला नाम बिजनेसमैन आदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला का है, जो साइरस एस पूनावाला के बेटे हैं| साइरस एस पूनावाला की बाते करें तो, वर्तमान समय में वह साइरस पूनावाला ग्रुप के अध्यक्ष हैं, जिसमे दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सिरम इंस्टीट्यूट का नाम शामिल है|

साक्षी छाबड़ा मित्तल

भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल के बेटे श्रविन मित्तल ने छाबड़ा मित्तल के साथ शादी रचाई है| दोनों एक दूसरे को अपने बचपन के दिनों से जानते थे और साल 2015 में दोनों ने एक दूसरे संग फेरे लिए|

अदिति प्रेमजी

इस लिस्ट में शामिल आखरी नाम आदित्य प्रेमजी का है, जो हमारे देश के बेहद मशहूर और प्रतिष्ठित उद्योगपति अजीम प्रेमजी के घर की बहु है| अदिति ने बीते साल 2019 में अजीम प्रेमजी के बेटे रिषद प्रेमजी के साथ शादी रचाई थी और आज दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स भी बन चुके हैं|

By Akash